Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

हरियाणा

फर्नीचर एसोसिएशन ने प्रशासन से रोहतक रोड बाईपास पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की कि मांग

10 मार्च, 2026 02:25 PM

जींद : फर्नीचर एसोसिएशन रोहतक रोड जींद की एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था और बढ़ती ट्रैफिक समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता फर्नीचर एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. राजकुमार गोयल तथा प्रधान जितेंद्र गोयल ने की। बैठक में पूर्व प्रधान राकेश सिंघल, पूर्व प्रधान संजय गर्ग, मनीष सिंघल, सुन्दरी गर्ग, कार्तिक गर्ग, सोकत अली, आशू सिंगला, प्रवीण गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक राजकुमार गोयल ने रोहतक रोड बाईपास पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या पर गहरी चिंता जताई। गोयल ने कहा कि यह मार्ग जींद शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है जहां दिनभर भारी वाहनों, रोडवेज बसों, ऑटो और दोपहिया व चारपहिया वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। ट्रैफिक सिग्नल नहीं होने के कारण यहां अक्सर लंबा जाम लग जाता है जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

इस अवसर पर संस्था के प्रधान जितेन्द्र गोयल ने कहा कि रोहतक रोड बाईपास के इस चौराहे पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ऐसे में यहां ट्रैफिक सिग्नल लगाना बेहद जरूरी हो गया है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और हादसों पर भी रोक लग सके। फर्नीचर एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए प्रशासन से मांग की कि रोहतक रोड बाईपास पर जल्द से जल्द ट्रैफिक लाइट (लाल बत्ती) लगाई जाए ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि यह मांग केवल फर्नीचर एसोसिएशन की नहीं बल्कि पूरे जींद शहर के नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी हुई है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित