Thursday, July 02, 2026
BREAKING
पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री तकाइची ने हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की पीएम मोदी ने जापानी पीएम ताकाइची को बताया ‘छोटी बहन’, बोले- रिश्तों का नया अध्याय शुरू By-election: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 30 जुलाई को होगा मतदान EPF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव, खाते में 25% राशि रखना होगा अनिवार्य ‘यूजरनेम’ फीचर को लेकर व्हाट्सएप ने दी सफाई, कहा-फोन नंबर की तरह ही नहीं हो पाएगा सर्च पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्’, लिखा-धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति संभव धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए उपराज्यपाल ने जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हैरी केन के डबल से इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराया, राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको से होगी भिड़ंत

दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के नवनियुक्त पीएम रॉब जेटन को दी बधाई

24 फ़रवरी, 2026 05:24 PM

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के पीएम रॉब जेटन को अपने कार्यकाल की शुरुआत करने की बधाई दी। 38 साल के रॉब जेटन को देश के राजा ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। बीते चार सालों में तीसरी बार नए डच कैबिनेट ने शपथ ली है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रॉब जेटन को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर बधाई। भारत और नीदरलैंड के बीच अलग-अलग क्षेत्र में बहुत अच्छे संबंध हैं। मैं आपके साथ मिलकर काम करने और हमारे दोनों देशों और लोगों के बीच बढ़ते संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।”

बता दें, जेटन तीन दलों के गठबंधन से बनी अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। किंग विलेम-अलेक्जेंडर ने जेटन कैबिनेट को शपथ दिलाई। इसके बाद, अल्पमत कैबिनेट के सदस्य अपने मंत्रालयों में गए और अपनी जिम्मेदारी संभाली। परंपरानुसार पुरुष सदस्य राजा के सामने मॉर्निंग कोट पहनकर पहुंचे, और फिर शपथ ग्रहण समारोह के बाद ड्रेस बदल ली।

शपथ ग्रहण समारोह द हेग के ह्यूस टेन बॉश पैलेस में हुआ। इसके तुरंत बाद, नए कैबिनेट ने महल की सीढ़ियों पर राजा के साथ फोटो खिंचवाई। तीनों गठबंधन पार्टियों के पास 150 सीटों वाले सदन में सिर्फ 66 सीटें हैं। इस वजह से उन्हें कोई भी कानून पास करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी और लगभग हर बिल को पास कराने के लिए विपक्षी सांसदों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

बता दें, नीदरलैंड की तीनों सियासी दलों के नेताओं ने चुनावी नतीजों के तीन महीने बाद जनवरी 2026 में एक नए गठबंधन डील पर सहमति जताई थी, जिससे नीदरलैंड्स में चुनावों के लगभग तीन महीने बाद एक अनोखी अल्पमत सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ था, जिसमें मध्यमार्गी डी66 पार्टी को जीत मिली थी।

रॉब जेटन लिबरल-प्रोग्रेसिव, यूरोप समर्थक डी66 पार्टी का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने रूढ़िवादी क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और राइट-विंग वीवीडी के साथ मिलकर एक ऐसी सरकार बनाई जिसके पास 150 सीटों वाले निचले सदन में सिर्फ 66 सीटें हैं।

नए गठबंधन ने इस्लाम विरोधी गीर्ट वाइल्डर्स के नेतृत्व वाली दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी (पीवीवी) के सामने चुनौती पेश की थी। डी66 ने अक्टूबर के कड़े चुनाव में बहुत कम अंतर से हराया था। दोनों पार्टियों ने 26 सीटें जीती थीं, हालांकि पीवीवी के सात सांसदों ने बाद में पार्टी छोड़ दी थी।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद