Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

पोषक तत्वों का खजाना शरीफा : फल के साथ बीज और पत्तियां भी फायदेमंद, जानें इसके अनोखे गुण

15 जून, 2026 01:06 PM

प्रकृति ने ऐसे कई फल-फूल दिए हैं, जिनके सेवन से सेहत को भला चंगा रखा जा सकता है। शरीफा या शुगर एप्पल भी ऐसा ही फल है, जो न केवल स्वाद में कमाल बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।

मीठे स्वाद और मलाईदार गूदे के लिए मशहूर शरीफा केवल एक स्वादिष्ट फल ही नहीं, बल्कि सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह फल शरीर को एनर्जी देने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाता है। खास बात यह है कि इसके फल के अलावा बीज और पत्तियां भी कई तरह से उपयोगी होते हैं।

बिहार सरकार का वन, जल एवं पर्यावरण विभाग शरीफा के गुणों से अवगत कराता है। विभाग के अनुसार, शरीफा के केवल फल नहीं बल्कि इसके बीज और पत्तियां भी उपयोगी होते हैं। इनका इस्तेमाल प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में किया जा सकता है। इससे खेती में रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि यह पौधा कृषि और पर्यावरण दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

शरीफा, जिसे सीताफल, आता और शुगर एप्पल के नाम से भी जाना जाता है, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-6, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। यही कारण है कि इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फलों में गिना जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

विशेषज्ञों के अनुसार शरीफा पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और शरीर को प्राकृतिक रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके अलावा यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले खनिज तत्व शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते हैं।

शरीफा की पहचान उसके हरे रंग और खुरदरी सतह वाले फल से होती है। इसका गूदा मुलायम, मीठा और स्वादिष्ट होता है, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करते हैं। इसके भीतर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में कारगर है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि संतुलित मात्रा में शरीफा का सेवन शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर सकता है। स्वाद, पोषण और उपयोगिता के गुणों से भरपूर यह फल स्वास्थ्यवर्धक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है। यही कारण है कि शरीफा को प्रकृति का एक अनमोल उपहार माना जाता है, जो सेहत के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी लाभकारी होता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा