Saturday, September 19, 2026
BREAKING
केंद्र सरकार ने 14 नए जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट के लिए 7 नामों पर लगी मुहर एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की एशियन गेम्स 2026: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की प्रशंसा की प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- ‘लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो’ क्लीन मोबिलिटी और ग्रीन हाइड्रोजन में तेजी से आगे बढ़ता भारत, ये नए युग की शुरुआत : प्रधानमंत्री मोदी कार्बन उत्सर्जन का ठीकरा विकासशील देशों पर फोड़ना गलत, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन ग्लोबल एवरेज से आधा : पीएम मोदी हमारा बड़ा फोकस नवीकरणीय ऊर्जा पर रहा है, इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है: प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 100,000 डॉलर की एच-1बी फीस फिर से लागू की, छंटनी पर निशाना साधा राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, तेल प्रतिबंधों से बचने में मदद करने वाले 5 देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ एम्स नई दिल्ली में सुपर माइक्रोसर्जरी की नई तकनीक पर कार्यशाला, जटिल बीमारियों के इलाज को मिलेगी नई दिश

सेहत

पेशाब में जलन को न करें नजरअंदाज, यह लक्षण दिखें तो हो सकता है यूटीआई

19 सितंबर, 2026 04:02 PM

हमारा शरीर जब किसी परेशानी से गुजरता है तो कई बार पहले ही छोटे-छोटे संकेत देने लगता है। बस जरूरत होती है उन संकेतों को समझने की। जैसे अचानक बहुत ज्यादा थकान होना, भूख कम लगना या पेट खराब रहना किसी परेशानी की ओर इशारा कर सकता है। इसी तरह पेशाब करने के तरीके में बदलाव भी शरीर का एक जरूरी संकेत हो सकता है।

अगर कुछ दिनों से पेशाब करते समय जलन हो रही है, बार-बार पेशाब लग रहा है या पेशाब करने के बाद भी ऐसा लग रहा है कि अभी और पेशाब बाकी है, तो इसे सामान्य समझकर टालना ठीक नहीं है। कई बार इसकी वजह कम पानी पीना हो सकती है, लेकिन कुछ मामलों में ये यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई का संकेत भी हो सकता है।

यूटीआई यानी पेशाब की नली और उससे जुड़े अंगों में होने वाला संक्रमण है। जब कुछ बैक्टीरिया पेशाब की नली के रास्ते शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं और वहां बढ़ने लगते हैं, तब संक्रमण होता है। यह संक्रमण पेशाब की नली, पेशाब की थैली यानी ब्लैडर या फिर किडनी तक को प्रभावित कर सकता है। आमतौर पर यूटीआई का इलाज आसानी से हो जाता है, लेकिन अगर संक्रमण बढ़ जाए और किडनी तक पहुंच जाए तो परेशानी गंभीर हो सकती है।

पेशाब करते समय जलन यूटीआई का सबसे आम संकेत माना जाता है। इसके साथ बार-बार पेशाब आता है। पेट के निचले हिस्से में दर्द या भारीपन भी महसूस होता है। कुछ लोगों के पेशाब से सामान्य से ज्यादा तेज गंध आने लगती है या पेशाब साफ होने के बजाय धुंधला दिखाई दे सकता है। अगर पेशाब में खून दिखाई दे तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

अगर पेशाब में जलन या बार-बार पेशाब आने के साथ बुखार, ठंड लगना, कमर या पीठ में दर्द, जी मिचलाना या उल्टी जैसी परेशानी भी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसे लक्षण इस बात का संकेत हो सकते हैं कि संक्रमण ब्लैडर के साथ-साथ किडनी को भी प्रभावित कर रहा है। किडनी का संक्रमण ज्यादा गंभीर हो सकता है।

महिलाओं में यूटीआई की समस्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा देखने को मिलती है। इसकी एक बड़ी वजह शरीर की बनावट है। महिलाओं में पेशाब बाहर निकालने वाली नली छोटी होती है, इसलिए बैक्टीरिया के लिए अंदर जाकर ब्लैडर तक पहुंचना आसान हो जाता है। यौन संबंध के बाद भी कुछ महिलाओं में यूटीआई का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा मेनोपॉज के बाद शरीर में होने वाले हार्मोन बदलावों की वजह से भी संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है।

डायबिटीज वाले लोगों और उन लोगों में भी यूटीआई का खतरा ज्यादा हो सकता है, जिनकी शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत कमजोर है। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक पेशाब रोकता रहता है या किसी वजह से उसका ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हो पाता, तो भी बैक्टीरिया के बढ़ने का मौका मिलता है।

बचाव के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और बार-बार पेशाब होने से पेशाब की नली से कुछ बैक्टीरिया बाहर निकल सकते हैं। पेशाब आने पर उसे बहुत देर तक रोककर नहीं रखना चाहिए। साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

सारा दिन बैठे-बैठे अकड़ जाती है पीठ? पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन से मिलेगा आराम

सारा दिन बैठे-बैठे अकड़ जाती है पीठ? पाद-प्रसार पश्चिमोत्तानासन से मिलेगा आराम

सुबह उठते ही अकड़ जाती है कमर? इन वजहों से हो सकती है परेशानी, ऐसे पाएं राहत

सुबह उठते ही अकड़ जाती है कमर? इन वजहों से हो सकती है परेशानी, ऐसे पाएं राहत

वज्रासन से पाचन होगा दुरुस्त, पेट की गैस और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

वज्रासन से पाचन होगा दुरुस्त, पेट की गैस और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

आधुनिक युग की नई वॉकिंग यानि लिम्फैटिक वॉकिंग

आधुनिक युग की नई वॉकिंग यानि लिम्फैटिक वॉकिंग

स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान

स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

ज्यादा फोन चलाने से बच्चों में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, डॉक्टर ने किया पैरेंट्स को अलर्ट!

ज्यादा फोन चलाने से बच्चों में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, डॉक्टर ने किया पैरेंट्स को अलर्ट!

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेकफास्ट के लिए 5 वेजिटेरियन फूड्स, बॉडी के लिए हैं बेस्ट

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेकफास्ट के लिए 5 वेजिटेरियन फूड्स, बॉडी के लिए हैं बेस्ट

रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक

रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान