Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

धर्म

'पीएम मोदी-सीएम योगी की वजह से राममय हुआ देश', ध्वजारोहण समारोह में शहनाई वादक पंडित दुर्गा प्रसाद ने जताया आभार

25 नवंबर, 2025 12:35 PM

अयोध्या; अयोध्या में राममंदिर पर ध्वजारोहण के समारोह को लेकर तैयारी जारी है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में मौजूद हैं और वे खुद अपने हाथों से ध्वजारोहण कर रहे हैं। राममंदिर ध्वजारोहण समारोह को राममय बनाने के लिए शहनाई वादक पंडित दुर्गा प्रसाद प्रसन्ना की विशेष प्रस्तुति रखी गई है। प्रसाद प्रसन्ना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ की है।

शहनाई वादक पंडित दुर्गा प्रसाद प्रसन्ना ने राम जन्मभूमि मंदिर में पवित्र ध्वजारोहण समारोह के मुख्य कलाकार के रूप में प्रस्तुति दी। राममंदिर ध्वजारोहण समारोह का विशेष हिस्सा बनने पर उन्होंने कहा "मैं यहां कई बार आया हूं और शहनाई बजा चुका हूं। मैंने 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी शहनाई बजाई थी। मोदी जी और योगी जी के काम की वजह से सब बहुत खुश हैं, क्योंकि उन्होंने दुनिया को दिखाया कि ये हमारे भगवान राम हैं। मैं भी बहुत खुश हूं क्योंकि हमें शहनाई बजाने का मौका फिर से मिला है, मेरा कल भी शहनाई का प्रोग्राम है यहां। हम सब बहुत खुश हैं।"

बता दें कि ध्वजारोहण के लिए खास तरह ध्वजा का निर्माण कराया गया है। ध्वजा की ऊंचाई 10 फीट और लंबाई 20 फुट है, जिस पर सनातन धर्म के प्रतीक के रूप में ‘ॐ’ का चिन्ह और कोविदार वृक्ष की आकृति बनाई गई है। ध्वजा पर दक्षिण भारतीय वास्तुकला की झलक देखने को भी मिलेगी, जिसमें लगभग 800 मीटर लंबा परकोटा है, जिसे दक्षिण भारतीय की परंपरा को दर्शाते हुए बनाया है।

ध्वजारोहण समारोह में पीएम मोदी, सीएम योगी संघ प्रमुख मोहन भागवत और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हो रहे हैं। इस पावन मौके पर सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से भव्य भगवा ध्वज का आरोहण होने जा रहा है।"

उन्होंने आगे लिखा, " सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का यह दिव्य संदेश पूरे भारतवर्ष में अदम्य आध्यात्मिक आत्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है। करोड़ों रामभक्तों की आस्था, तपस्या और प्रतीक्षा आज एक नए शिखर पर प्रतिष्ठित होने जा रही है। राष्ट्र आज राममय है, धर्ममय है।"

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन