Tuesday, November 10, 2026
BREAKING
• भारत में नई एनर्जी स्टोरेज स्कीम के जरिए आ सकता है 10 अरब डॉलर का निवेश : रिपोर्ट • पद छोड़ने से पहले अपने सहयोगियों को बचाने के लिए व्यापक क्षमादान की तैयारी में ट्रंप • प्रधानमंत्री मोदी और जेलेंस्की फोन वार्ता: शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव मदद देगा भारत, द्विपक्षीय सहयोग पर भी हुई चर्चा • बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना, दिल्ली स्थित उच्चायोग से मांगा नया पासपोर्ट और एनआईडी • केशम द्वीप पर अमेरिका ने किया हमला, नहीं पहुंचा कोई नुकसान : ईरान • ईरान जंग पर जेडी वेंस की टिप्पणी से कई लोग नाराज: ट्रंप • 'श्रीकृष्ण भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं • राजकोट: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव • राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 2018 में दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर किया सवाल • पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती

राष्ट्रीय

पीएम मोदी नई दिल्ली में 'किसान तक भारत कृषि सम्मेलन 2026' को करेंगे संबोधित

10 नवंबर, 2026 10:42 AM

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में 11-12 नवंबर को आयोजित होने वाले 'किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य संबोधन देंगे। इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय सम्मेलन (11-12 नवंबर) किसानों, नीति निर्माताओं, राजनयिकों, उद्योग जगत के दिग्गजों और कृषि वैज्ञानिकों को एक मंच पर लाएगा। यहां इस क्षेत्र में विकास के नए आयामों, चुनौतियों से निपटने की क्षमता और उभरते अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा प्रस्तुत इस सम्मेलन की थीम 'स्मार्ट किसान, विकसित भारत' है। इसमें देश भर से लगभग 2,000 किसानों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनके अनुभव और विचार चर्चा के केंद्र में रहेंगे। चर्चाओं में अगली पीढ़ी की एग्रीटेक (कृषि तकनीक) को अपनाने पर जोर दिया जाएगा, जिसमें प्रिसिजन फार्मिंग (सटीक खेती) और एआई-आधारित संसाधन प्रबंधन से लेकर जलवायु के अनुकूल फसलों की किस्में शामिल हैं।

पैनल चर्चाओं के अलावा, इस कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में हुए नवाचारों और उद्यमों की कहानियां भी साझा की जाएंगी। इसमें विशेष रूप से उन किसानों और महिला उद्यमियों पर ध्यान दिया जाएगा, जिन्होंने पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक तौर-तरीकों के साथ जोड़कर अपनी आजीविका को बेहतर बनाया है और ग्रामीण भारत में नए अवसर पैदा किए हैं।

इस सम्मेलन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

यह सम्मेलन भारतीय कृषि के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है। एक ऐसा क्षेत्र जो देश के लगभग 46 प्रतिशत कार्यबल को रोजगार देता है। भारत सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, जिसमें 357.73 मिलियन टन खाद्यान्न के रिकॉर्ड उत्पादन का उल्लेख है, इस सम्मेलन में चर्चा की जाएगी कि कैसे इस उत्पादन क्षमता को किसानों की आय बढ़ाने, सप्लाई-चेन की बाधाओं को कम करने और वैश्विक निर्यात के व्यापक अवसरों में बदला जा सकता है।

इस पहल की घोषणा करते हुए इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने कहा, "कृषि भारत का सबसे बड़ा पेशा है, और इसका भविष्य ही हमारे देश की नियति तय करता है। हम खुद को बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में मुख्य संबोधन देंगे। इस शिखर सम्मेलन के जरिए हम अपने किसानों की सूझबूझ को वैश्विक विज्ञान, नीति और उद्योग के साथ सीधे संवाद में ला रहे हैं, ताकि तकनीक की मदद से स्थायी समृद्धि लाई जा सके।"

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एग्जीक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कल्ली पुरी ने कहा, "भारत में साहस और नवाचार (इनोवेशन) की सबसे प्रेरणादायक कहानियां हमारे गांवों से आती हैं। प्रधानमंत्री के समापन सत्र को संबोधित करने से यह मंच जमीनी स्तर की उन आवाजों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक बड़ी पहचान दिलाएगा। इससे हमारे इस मूल विश्वास को और मजबूती मिलती है कि एक सशक्त 'स्मार्ट किसान' ही 'विकसित भारत' की धड़कन है।"

पूरे भारत से लगभग 20 किसान इस सम्मेलन में शामिल होंगे और अपने खेतों में दिखाई गई अद्भुत सहनशक्ति और सफलता की कहानियां साझा करेंगे। इस कार्यक्रम में ग्रामीण भारत की सांस्कृतिक परंपराओं का भी जश्न मनाया जाएगा, जिसमें जाने-माने लोक गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'श्रीकृष्ण भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

'श्रीकृष्ण भक्तों के भय का नाश करने वाले हैं', पीएम मोदी ने देशवासियों को दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

राजकोट: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव

राजकोट: गरीब और मध्यम वर्ग के लिए संजीवनी बनी आयुष्मान भारत योजना, लाभार्थियों ने साझा किया अनुभव

राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 2018 में दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर किया सवाल

राहुल गांधी पर निशिकांत दुबे का पलटवार, 2018 में दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात पर किया सवाल

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' वाले बयान पर राहुल गांधी ने फिर से दी सार्वजनिक बहस की चुनौती

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल