Monday, November 09, 2026
BREAKING
• सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले • बाजार में उतार-चढ़ाव के दौर में कैसे करें निवेश? समझिए इक्विटी, गोल्ड, डेट और प्रॉपर्टी में कैसे बनाए सही संतुलन • सोने-चांदी का आउटलुक: अगले हफ्ते महंगाई के आंकड़े और भू-राजनीतिक तनाव तय करेंगे कीमती धातुओं की दिशा • अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं • ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत • इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर • कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान • मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल • 'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप • दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

09 नवंबर, 2026 10:56 AM

नई दिल्ली; । दीपावली का त्योहार खुशियों, रोशनी और मिठाइयों से जुड़ा है। इस बार भी दीपावली पर लोगों ने घरों को सजाया और आतिशबाजी की। वहीं, त्योहार खत्म होने के बाद कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। पटाखों से निकलने वाला धुआं, धूल और हानिकारक गैसें वातावरण में घुल गए हैं। इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं, प्रदूषण का असर स्वस्थ लोगों पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में जरूरी है कि दीपावली के बाद अपनी सेहत का खास ख्याल रखा जाए।

दीपावली के बाद हवा में मौजूद प्रदूषण के कारण खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दरअसल, हवा में मौजूद पीएम2.5 और पीएम10 जैसे बारीक कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं। इससे अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने पर बाहर निकलने से बचें। जरूरी काम से बाहर जाना हो तो अच्छी फिटिंग वाला एन95 मास्क पहनें। सांस से जुड़ी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाओं और इनहेलर का इस्तेमाल करें।

पटाखों का धुआं और धूल आंखों और त्वचा को भी प्रभावित करते हैं। दीपावली के बाद कई लोगों को आंखों में जलन, लालिमा, खुजली और पानी आने की समस्या हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों की त्वचा पर खुजली और लाल चकत्ते भी दिखाई दे सकते हैं। इससे बचने के लिए बाहर से आने के बाद चेहरे और हाथों को साफ पानी से धोएं। आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें।

कुछ लोगों को सिरदर्द, थकान और चक्कर आने जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय अपनी सेहत पर ध्यान दें। पर्याप्त पानी पिएं और घर के अंदर साफ हवा बनाए रखने की कोशिश करें।

हवा में मौजूद बेहद छोटे प्रदूषक कण फेफड़ों के साथ-साथ दिल और रक्त वाहिकाओं को भी प्रभावित कर सकते हैं। पहले से हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को इस दौरान ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। प्रदूषण ज्यादा होने पर सुबह-शाम बाहर टहलने या खुले में एक्सरसाइज करने से बचें। इसके बजाय घर के अंदर हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

प्रदूषण से बचने के लिए सिर्फ बाहर निकलना कम करना काफी नहीं है। घर की खिड़कियां और दरवाजे उस समय बंद रखें, जब बाहर प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो। घर में धूप, अगरबत्ती और धुएं वाली चीजों का ज्यादा इस्तेमाल न करें। घर की नियमित सफाई करें और धूल जमा न होने दें।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश

दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश