Monday, November 09, 2026
BREAKING
• सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ खुले • बाजार में उतार-चढ़ाव के दौर में कैसे करें निवेश? समझिए इक्विटी, गोल्ड, डेट और प्रॉपर्टी में कैसे बनाए सही संतुलन • सोने-चांदी का आउटलुक: अगले हफ्ते महंगाई के आंकड़े और भू-राजनीतिक तनाव तय करेंगे कीमती धातुओं की दिशा • अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध, रूबियो बोले- तेहरान की मांगें स्वीकार नहीं • ट्रंप से आज मिलेंगे कतर के पीएम, ईरान पर होगी बड़ी बातचीत • इजरायल में सरकार गठन के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज, नेतन्याहू के सहयोगियों पर आइजेनकोट की नजर • कैलिफोर्निया: जहाज से समुद्र में गिरा पियानोवादक, नौ घंटे तक तैरता रहा, मछुआरों ने बचाई जान • मिस्र ट्रेन हादसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, 112 लोग घायल • 'बातचीत आगे बढ़ने पर नए हमले की बहुत कम संभावना है', ईरान मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप • दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रीय

उत्तराखंड स्थापना दिवस : 'यह सिर्फ शब्द नहीं, देवभूमि के प्रति विशेष लगाव है', पीएम मोदी के पत्र पर सीएम धामी ने जताया आभार

09 नवंबर, 2026 10:55 AM

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए आत्मीय संदेश के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। सीएम धामी ने पीएम मोदी के पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रिपोस्ट करते हुए एक पोस्ट लिखा।

सीएम धामी ने लिखा, "देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशिष्ट लगाव केवल आत्मीयता के शब्दों तक सीमित नहीं बल्कि उनके विचारों, संकल्पों और सतत प्रयासों में भी प्रतिबिंबित होता है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर प्रेषित उनका आत्मीय संदेश देवभूमि के प्रति उनके इसी विशेष लगाव, स्नेह और विश्वास की एक और सुंदर अभिव्यक्ति है।"

सीएम धामी ने बताया कि इस पत्र में जहां देवभूमि की आध्यात्मिक चेतना, हिमालय की दिव्यता, मां गंगा की पावन धारा और हमारी समृद्ध लोक संस्कृति के प्रति उनका गहन भावबोध परिलक्षित होता है, वहीं राज्य की विकास यात्रा, सीमांत क्षेत्रों की सामर्थ्य, मातृशक्ति के स्वावलंबन, युवाओं की आकांक्षाओं, किसानों के परिश्रम और प्रदेश की उभरती आर्थिक शक्ति का भी अत्यंत आत्मीयता से उल्लेख किया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की लोकपरंपराओं, पर्व-त्योहारों, खानपान और सांस्कृतिक विरासत का जिस अपनत्व के साथ स्मरण उन्होंने किया है, वह देवभूमि के साथ उनके गहरे भावनात्मक संबंध को अभिव्यक्त करता है। पीएम मोदी का यह संदेश सिर्फ एक औपचारिक शुभकामना नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के प्रति उनके गहरे जुड़ाव को दिखाता है।

सीएम धामी ने लिखा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। सड़क, रेल एवं हवाई संपर्क से लेकर धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला स्वावलंबन और सुशासन तक प्रत्येक क्षेत्र में आए परिवर्तन इस बात के साक्षी हैं कि केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में देवभूमि उत्तराखंड का विशेष स्थान है। पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिला है, और यह सब केंद्र सरकार के सहयोग और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से संभव हुआ है।

उन्होंने लिखा, "बाबा केदार के चरणों में आपके द्वारा व्यक्त किया गया यह विश्वास कि '21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा', आज प्रदेश की विकास यात्रा का प्रेरणास्रोत बन चुका है। आपके सशक्त नेतृत्व में यह विश्वास अब संकल्प से सिद्धि की ओर निरंतर अग्रसर है। आपके सशक्त नेतृत्व में यह विश्वास अब संकल्प से सिद्धि की ओर निरंतर अग्रसर है। इस आत्मीय संदेश और देवभूमि के प्रति आपके अविस्मरणीय स्नेह, प्रेम और विश्वास के लिए हृदय की गहराइयों से आभार।"

उत्तराखंड स्थापना दिवस हर साल 9 नवंबर को मनाया जाता है। 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के पहाड़ी जिलों को अलग करके भारत के 27वें राज्य के रूप में 'उत्तरांचल' का गठन हुआ था। वर्ष 2007 में इसका नाम 'उत्तरांचल' से बदलकर आधिकारिक रूप से उत्तराखंड कर दिया गया।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

दुनियाभर के दूतावासों ने भारत के साथ मनाया रोशनी का पर्व, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

जमशेदपुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण का कहर, कई इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब; 15 डिग्री तक गिरेगा तापमान

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

दीपावली के बाद बिगड़ी हवा आपको कर सकती है बीमार, फेफड़ों से लेकर दिल तक का ऐसे रखें ख्याल

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

दीपावली के बाद पटियाला की हवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स 499 तक पहुंचा, सांस लेना भी मुश्किल

'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

'न्याय के मार्ग से कभी विचलित नहीं होते सत्पुरुष', पीएम मोदी ने दिया समानता और न्याय का संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में प्रमुख विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी : संघर्ष, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा

दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश

दीपावली पर राजनाथ सिंह का जवानों को नमन, बोले- सीमाओं पर तैनात सैनिकों से रोशन होता है देश