Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

पीएम मोदी के मालदीव दौरे से प्रवासी भारतीय उत्साहित, साझेदारी और सहयोग के लिए एक सकारात्मक संकेत

26 जुलाई, 2025 05:09 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा ने न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान की है, बल्कि मालदीव में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय में भी उत्साह का माहौल बनाया है। पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच साझेदारी और सहयोग के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

मालदीव में मौजूद भारतीय प्रवासी समुदाय ने इस दौरे को न केवल अपने लिए, बल्कि मालदीव के भविष्य के लिए भी लाभकारी बताया। मालदीव में रह रहे भारतीय मूल के मोहम्मद शाहवाज आलम ने कहा कि मैं बिहार से हूं और एक मेडिकल प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत हूं। पीएम मोदी को यहां देखकर बहुत अच्छा लगा। मैंने उनके स्वागत का वीडियो रिकॉर्ड किया और अपने परिवार को भेजा। यह दौरा भारत और मालदीव के रिश्तों को और मजबूत करेगा।

शाहवाज ने बताया कि मालदीव में भारतीय समुदाय के लिए पहले कुछ समस्याएं थीं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे सुधर रही हैं। भारत और मालदीव के बीच बेहतर रिश्ते भारतीय प्रवासियों के लिए भी लाभकारी होंगे। इसी तरह राजस्थान के मोहम्मद वसीम ने पीएम मोदी की यात्रा पर उत्साह जताते हुए कहा, “मैंने छुट्टी के दिन भी पीएम मोदी को देखने के लिए समय निकाला। उनके दौरे की खबर से हम सभी बहुत उत्साहित थे।”

वसीम ने बताया कि पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा। भारत, मालदीव के लिए कई परियोजनाओं में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जैसे कि बुनियादी ढांचे और पुल निर्माण के प्रोजेक्ट। इससे मालदीव का विकास तो होगा ही, साथ ही यहां रह रहे भारतीयों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।

मालदीव में चार साल से रह रहे मुनीश शर्मा ने कहा, “पीएम मोदी का आगमन मालदीव के स्वतंत्रता दिवस पर होना एक बड़ा संकेत है। भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति और भाईचारे की भावना मालदीव जैसे छोटे देशों के लिए बहुत मायने रखती है।”

मालदीव में रह रहे सुरेश ने कहा, “मैं एक भारतीय होने पर गर्व महसूस करता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस दौरे से दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे।”

पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मालदीव पहुंचे हैं। जहां माले के वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने खुद अपनी पूरी कैबिनेट के साथ उनका शानदार अंदाज में स्वागत किया। दरअसल, इस यात्रा का विशेष महत्व है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। ज्ञात हो, इस वर्ष भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘विजन महासागर’ के तहत समुद्री पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि इस यात्रा से ठोस परिणाम प्राप्त होंगे, जिससे देश के लोगों को लाभ होगा तथा हमारी पड़ोसी प्रथम नीति को बढ़ावा मिलेगा। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन