Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

सेना प्रमुख बोले- ऑपरेशन सिंदूर भारत का संकल्प, संदेश और पाकिस्तान को निर्णायक जवाब था

26 जुलाई, 2025 04:30 PM

श्रीनगर। सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने करगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि भारत का संकल्प, संदेश और पाकिस्तान को निर्णायक जवाब था कि आतंकवाद को सहारा देने वाले अब नहीं बचेंगे। जनरल द्विवेदी ने लद्दाख के द्रास में करगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय के अंतर्गत करगिल की चोटियों पर अद्वितीय विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने उस समय स्पष्ट कर दिया था कि उसकी सीमाओं के भीतर किसी भी नापाक इरादे को सफलता नहीं मिलेगी। भारत की एकता और अखंडता पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर,ऑपरेशन विजय की कड़ी में दुश्मन को करारा जवाब है।

उन्होंने कहा, “ हमने शांति को अवसर दिया,पर कायरता का उत्तर केवल पराक्रम से दिया। ऑपरेशन सिंदूर हमारा संकल्प है, संदेश भी और उत्तर भी। ” पहलगाम हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार भारत ने ठान लिया था कि अबकी बार निर्णायक जवाब दिया जायेगा। उन्होंने कहा, “ देशवासियों का अटूट विश्वास और सरकार द्वारा दी गयी रणनीतिक स्वतंत्रता से भारतीय सेना ने एक सुनियोजित, सटीक और निर्णायक जवाब दिया। ” सेना प्रमुख ने कहा,“ यह केवल जवाब नहीं था, यह स्पष्ट संदेश था कि आतंकवाद को सहारा देने वाले अब नहीं बचेंगे। ”

जनरल द्विवेदी ने कहा कि 7 से 9 मई के बीच की पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाईयों का भारतीय सेना ने नपा-तुला और सटीक जवाब दिया। उन्होंने कहा, “ हमारी वायु रक्षा प्रणाली एक अजेय दीवार बनकर सामने खड़ी रही जिसे कोई ड्रोन या मिसाइल नहीं भेद सकी। यह सब संपूर्ण राष्ट्र के एक समान दृष्टिकोण के कारण संभव हो सका जहां सेना, वायु सेना , नौसेना और अन्य सरकारी विभाग मिलकर एक साथ खड़े रहे। इसमें सख्त संदेश दिया गया, “ जो भी शक्तियां भारत की संप्रभुता, अखंडता या जनता को क्षति पहुंचाने की योजना बना रही हैं उन्हें करारा जवाब दिया गया है और आगे भी दिया जाएगा। ”

सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय सेना तेजी से आधुनिक और भविष्य की शक्ति में बदल रही है इसके अंतर्गत ‘रुद्र’ के रूप में नयी ब्रिगेड का गठन किया जा रहा है जिनमें इन्फेंट्री, मकैनाइज्ड इन्फैंट्री, बखतरबंद यूनिट , तोपखाना, स्पेशल फोर्स और ड्रोन जैसी लड़ाकू इकाईयों का एकीकरण किया जा रहा है। इन्हें विशेष रूप से तैयार लॉजिस्टिक और कॉम्बेट स्पोर्ट से मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में भैरव लाइट कमांडो बटालियन के रूप में घातक और स्पेशल फोर्स यूनिट का गठन किया गया है जो सीमाओं पर शत्रुओं के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हर इन्फेंट्री बटालियन में ड्रोन पलाटून और तोपखाना में दिव्यास्त्र बैटरी के माध्यम से लोइटर म्यूनिशन बैटरी से मारक क्षमता को कई गुना बढा दिया गया है। सेना की एयर डिफेंस शाखा को स्वदेशी मिसाइल प्रणालियों से लैस किया जा रहा है।

युवा कैडेटों और छात्रों को उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आज का दिन राष्ट्र निर्माण के आह्वान का दिन है। उन्होंने कैडेटों और छात्रों से कहा,“ अपने देश की सेवा ईमानदारी, शुद्धता और राष्ट्रभक्ति के साथ करें,चाहे वह सेना, विज्ञान, शिक्षा, चिकित्सा या उद्यमिता कोई भी रूप हो। करगिल विजय दिवस केवल स्मृति नहीं , यह वचन है, भारत संप्रभुता , अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ने का। ” सेना प्रमुख ने सुरक्षित , सशक्त और विकसित भारत का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा, “ हम शांतिप्रिय हैं, पर कमजोर नहीं। हम संकल्पित, सजग और अड़िग हैं हमारे शहीद हमारी प्रेरणा हैं। हम अपने वीरों की विरासत को आगे बढाएंगे । संकल्प लें कि हम भारत को सुरक्षित ,सशक्त और विकसित बनाएंगे। ”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन