Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट, जेनेरिक दवाओं पर ट्रंप ने 200 प्रतिशत तक के टैरिफ का किया ऐलान बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

हिमाचल

पीएम मोदी का धर्मशाला में बड़ा ऐलान, बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जारी किया 1500 करोड़ का राहत पैकेज

09 सितंबर, 2025 07:23 PM

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए ₹1500 करोड़ की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है। कांगड़ा जिले के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरे के बाद पीएम मोदी ने यह ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख और घायलों के लिए ₹50 हजार की  राशि देने का भी ऐलान किया।

पीड़ितों से की मुलाकात-

पीएम ने इस दौरान प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने विशेष रूप से मंडी के गोहर से 11 महीने की बच्ची नितिका के परिवार से मुलाकात की, जिसने सराज में आई आपदा में अपनी दादी, मां और पिता को खो दिया था। यह मुलाकात बेहद भावुक कर देने वाली थी।

पीएम मोदी ने राहत और बचाव कार्यों में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मुलाकात की। उन्होंने उनके साहस और प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में लोगों की जान बचाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

हवाई सर्वेक्षण के बाद पहुंचे गग्गल एयरपोर्ट

पीएम मोदी ने पहले कांगड़ा के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने आसमान से उन जख्मों को देखा, जो भारी बारिश और भूस्खलन से पहाड़ों पर पड़े हैं। हवाई दौरे के बाद वह कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा