Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

पीएम मोदी और ट्रंप ने फोन पर की बात, इजरायल-लेबनान सीजफायर की कोशिशों को लेकर जताई उम्मीद

17 अप्रैल, 2026 11:31 AM

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि पीएम मोदी के उनकी अच्छी बातचीत रही और प्रधानमंत्री ने इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर की कोशिश को लेकर उम्मीद जताई। राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत को लेकर कहा, “मेरी उनसे बहुत अच्छी बात हुई। वह बहुत अच्छा कर रहे हैं।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत को सकारात्मक बताया। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने जानकारी दी है कि अगर ईरान के साथ सीजफायर को लेकर कोई डील होती है तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं। ऐसा कई सालों के बाद होगा कि अमेरिका का कोई राष्ट्रपति पाकिस्तान के दौरे पर जाएगा।

सुरक्षा कारणों की वजह से कई सालों से अमेरिका का कोई राष्ट्रपति पाकिस्तान नहीं गया है। व्हाइट हाउस के रिपोर्टरों के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर चल रही डिप्लोमेसी से जुड़ी कोई डील फाइनल होती है तो वह पाकिस्तान जा सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं पाकिस्तान जाऊंगा। अगर इस्लामाबाद में डील साइन होती है, तो मैं शायद जाऊंगा। वे लोग मुझे चाहते हैं। पाकिस्तान बहुत अच्छा रहा है।”
ट्रंप की यह बात ऐसे समय में आई है जब अमेरिका मिडिल ईस्ट में कई डिप्लोमैटिक रास्ते आगे बढ़ा रहा है, जिसमें ईरान के साथ बातचीत और इजरायल-लेबनान सीमा पर दुश्मनी रोकने की कोशिशें शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि इजरायल और लेबनान के बीच एक सीजफायर अरेंजमेंट बन रहा है और इसमें हिज्बुल्लाह भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा, "वे सभी सहमत हैं। यह लगभग एक हफ्ते के लिए एक बहुत अच्छा छोटा पैकेज है।"

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान की लीडरशिप से बात की है। हम नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति से मिलने वाले हैं। उन्होंने इस डेवलपमेंट को अहम बताया। उन्होंने इजरायल-लेबनान के बीच सीधे एंगेजमेंट की संभावनाओं की ओर भी इशारा किया और कहा, "हम एक मीटिंग करने जा रहे हैं, 44 साल में पहली बार और यह व्हाइट हाउस में हो सकती है।"
हिजबुल्लाह के बारे में ट्रंप ने कहा कि उन्हें सीजफायर का पालन करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद हिंसा कम करना है। हम बहुत सारे बम नहीं गिराएंगे, हम देखेंगे कि क्या हम लेबनान और इजरायल के बीच शांति बना सकते हैं।

ट्रंप ने टाइमिंग के बारे में पूछे जाने पर कहा, "अगले एक या दो हफ्ते में यह मीटिंग हो सकती है।" उन्होंने आगे कहा कि हिजबुल्लाह से निपटने में लेबनान की भूमिका होगी। राष्ट्रपति ने यह भी इशारा किया कि अगर बातचीत आगे बढ़ती है तो वे इस इलाके का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “मैं निश्चित रूप से सही समय पर वहां जाऊंगा।”

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’