Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

खेल

पिता को खोया, भाई चला गया, बहन कैंसर से जूझ रही... पर हार नहीं मानी, आकाश दीप ने रचा इतिहास

07 जुलाई, 2025 07:35 PM

क्रिकेट की दुनिया में तेज़ी से उभरता नाम आकाश दीप आज इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर भारत को जीत दिलाकर सुर्खियों में हैं, लेकिन उनके पीछे छिपी कहानी दर्द, त्याग और अटूट हौसले की मिसाल है। एक तरफ पिता की बीमारी और फिर मौत, दूसरी ओर बड़े भाई की अचानक मौत से टूट चुका परिवार, और अब बहन को कैंसर- लेकिन इन तमाम त्रासदियों के बावजूद आकाश ने न केवल खुद को संभाला, बल्कि देश के लिए इतिहास रच डाला। यह सिर्फ क्रिकेटर बनने की कहानी नहीं है, यह उस नौजवान की दास्तान है जिसने हर दुख को सीढ़ी बनाकर सपनों की ऊंचाइयों को छुआ।

बिहार के रोहतास ज़िले के छोटे से गांव बड्डी से निकलकर टीम इंडिया का हिस्सा बनने वाले तेज़ गेंदबाज आकाश दीप ने इंग्लैंड की धरती पर ऐसा इतिहास रच दिया, जिसकी गूंज अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सुनाई दे रही है। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में उन्होंने ऐसी गेंदबाज़ी की, जिसे बरसों तक याद किया जाएगा। पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाकर उन्होंने कुल 10 विकेट लिए और भारत की धमाकेदार जीत के हीरो बन गए।

1976 के बाद पहली बार ऐसा कारनामा
आकाश दीप, इंग्लैंड के खिलाफ एक ही टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले चंद भारतीय गेंदबाज़ों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि वो 1976 के बाद पहले भारतीय गेंदबाज़ हैं जिन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में उनके टॉप-5 बल्लेबाज़ों में से चार को आउट किया।

उनके पिता चाहते थे कि बेटा सरकारी नौकरी करे, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। जब आकाश क्रिकेट की तरफ बढ़ रहे थे, तभी 2015 में पिता को पैरालिसिस हुआ और उनका निधन हो गया, और दो महीने के भीतर ही बड़े भाई की भी मलेरिया से मौत हो गई। आर्थिक हालत खराब हो गई और पूरे परिवार की जिम्मेदारी आकाश पर आ गई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

बहन को समर्पित किया प्रदर्शन
मैच के बाद आकाश दीप ने बताया कि उन्होंने ये शानदार प्रदर्शन अपनी बड़ी बहन ज्योति सिंह को समर्पित किया है, जो कैंसर से जूझ रही हैं। लखनऊ में रह रहीं उनकी बहन की बीमारी ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया है, लेकिन उन्होंने दर्द को ताकत में बदल दिया।

आकाश दीप ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बिहार के सासाराम से की, लेकिन सीमित संसाधनों और मौके की कमी के चलते उन्होंने दुर्गापुर का रुख किया। वहां से उनका सफर उन्हें कोलकाता तक ले गया, जहां असली संघर्ष और पहचान की शुरुआत हुई। बंगाल की अंडर-23 टीम में मौका मिलने के बाद उन्होंने 2017-18 के सीज़न में शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 विकेट झटके और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल