Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

पाकिस्तान: सिंध में 2022 की बाढ़ से क्षतिग्रस्त 14,000 स्कूलों को कायाकल्प का इंतजार

26 मार्च, 2026 06:07 PM

इस्लामाबाद : लगभग साढ़े तीन साल बीत गए हैं लेकिन पाकिस्तान के सिंध प्रांत के एक दो नहीं बल्कि 14,343 विद्यालय अपने कायाकल्प का इंतजार कर रहे हैं। बाढ़ ने 2022 में यहां भारी तबाही मचाई थी। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 2022 की भयानक बाढ़ की चपेट में 19,808 स्कूल आए थे। इनमें से 14,343 अभी भी जीर्ण शीर्ण हाल में हैं। स्थानीय मीडिया ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से अव्यवस्था का खुलासा किया है। भयानक बाढ़ में 2,268 स्कूल पूरी तरह से तबाह हो गए, जबकि 3,197 को थोड़ा नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान के जाने-माने अखबार पाकिस्तान ऑब्जर्वर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक सरकार ने प्रांतीय, संघीय और दानकर्ता कार्यक्रम के जरिए 5,465 स्कूलों को फिर से बनाने और ठीक करने का काम शुरू कर दिया है, जिसका मतलब है कि 14,343 स्कूल अभी भी ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट कहती है कि पाकिस्तान गंभीर शैक्षिक संकट का सामना कर रहा है। पहले से ही लाखों बच्चे सामाजिक, आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चरल चुनौतियों की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सिंध में बाढ़ से तबाह हुए स्कूलों को फिर से बनाने में लगातार देरी हो रही है और इससे स्थिति लगातार खराब हो रही है। नतीजतन हजारों बच्चे शिक्षा के अपने बुनियादी अधिकार से वंचित हो रहे हैं।
पाकिस्तान ऑब्जर्वर ने कहा, "यह बात बहुत चिंता की बात है कि भयानक बाढ़ को लगभग चार साल बीत चुके हैं, फिर भी ज्यादातर स्कूल खराब हालत में हैं। अब तक जितना भी पुनर्निर्माण किया गया है, वह स्थिति की मांग से बहुत कम है और इस स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। शिक्षा किसी भी तरक्की पसंद समाज की नींव है। हर दिन जब कोई स्कूल बंद रहता है, तो उन बच्चों के लिए एक दिन बर्बाद होता है जो पहले से ही बेसिक पढ़ाई के मौकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सिंध सरकार को सभी तबाह स्कूलों को पूरा करने को तुरंत प्राथमिकता देनी चाहिए।"

पाकिस्तान में 5-16 साल की उम्र के लगभग 28 प्रतिशत बच्चे अभी भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चिंता की बात यह है कि लड़कियों पर इसका ज्यादा असर पड़ रहा है। 34 फीसदी लड़कियों का स्कूल में दाखिला नहीं हुआ है, वहीं लड़कों की ये दर 22 फीसदी है।
ये फर्क पाकिस्तान के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखा जाता है। यहां लड़कियों को शिक्षा से दूर रखा जाता है। इससे पता चलता है कि लैंगिक असमानता शैक्षिक क्षेत्र में भी बहुत ज्यादा है।

पाकिस्तान की राष्ट्रीय साक्षरता दर 63 फीसदी है, जिसमें साक्षर पुरुषों की तादाद 73 फीसदी और महिलाओं की 52 फीसदी है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शहरी इलाकों में साक्षरता दर 77 फीसदी है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 56 फीसदी है। जबकि 68 फीसदी बच्चे प्राथमिक विद्यालय में दाखिला लेते हैं, लेकिन कक्षा बढ़ने के साथ यह संख्या तेजी से घट जाती है। महज 40 फीसदी मिडिल स्कूल और लगभग 30 फीसदी मैट्रिक में पढ़ते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, पैसे का दबाव, घरेलू जिम्मेदारियों और प्राइमरी स्कूल के बाद पढ़ाई के कम विकल्प की वजह से बच्चे पढ़ाई जारी नहीं रख पाते हैं। सामाजिक उम्मीदों और जल्दी शादी की वजह से लड़कियों के लिए ये चुनौतियां और बढ़ जाती हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें