Sunday, July 12, 2026
BREAKING
जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी" चुनाव ड्यूटी में बदतमीजी करने वालों की खैर नहीं! हरियाणा चुनाव आयोग ने दी खुली चेतावनी... जाएंगे सीधे जेल नागरिकों के डेटा पर नहीं लगेगा सेंध! हरियाणा सरकार का 'डिजिटल कवच' प्लान तैयार... AI तकनीक से लैस होगा ढांचा

खेल

पाकिस्तान की T20WC को लेकर गीदड़ भभकी

16 जुलाई, 2024 11:47 AM

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। जम्मू-कश्मीर में जो कुछ हो रहा है, उसमें उसका हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। उसकी चाल बाजियां जगजाहिर हैं। इसके बावजूद वह चाहता है कि भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा करे। जब इस मामले पर खबरें आई कि बीसीसीआई आईसीसी से अपने मैचों के वेन्यू बदलने की कोशिश में है, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया। यही वजह है कि उसने टी20 विश्व कप 2026 को लेकर गीदड़-भभकी दी है। दरअसल, पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के 2025 सत्र की मेजबानी करनी है। टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में शुरू होने वाला है और आठ टीमों के टूर्नामेंट का फाइनल नौ मार्च को लाहौर में खेला जाएगा।

हालांकि, इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि भारत दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंधों और सीमा विवाद के कारण पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा और इसके मैच दुबई में आयोजित किए जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार करने की खबरों के बीच सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान ने धमकी दी है कि अगर भारत अगले साल पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता है, तो वह टी20 विश्व कप के 2026 का बहिष्कार करेगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। एक रिपोर्ट में, पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच पाकिस्तान में आयोजित करने के अपने रुख से पीछे नहीं हटेगा और बोर्ड अगले सप्ताह श्रीलंका में होने वाली आईसीसी बैठक के दौरान भी यही रुख अपनाएगा।

लिखित में दे बीसीसीआई

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि बीसीसीआई इस बात का लिखित सबूत दे कि भारत सरकार ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सुरक्षा कारणों से टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पीसीबी के एक सूत्र ने यह बात कही है। मेजबान बोर्ड चाहता है कि मामला जल्दी से सुलझाया जाए, क्योंकि टूर्नामेंट अगले साल फरवरी मार्च में होना है। वहीं, आईसीसी की सालाना कांफ्रेंस 19 जुलाई से कोलंबो में शुरू होगी, जिसमें ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर चर्चा एजेंडे में नहीं है। इसके तहत भारतीय टीम अपने मैच यूएई या श्रीलंका में खेलना चाहती है। पीसीबी के एक सूत्र ने बताया, अगर भारत सरकार ने अनुमति नहीं दी है, तो उसे लिखित में देना होगा और बीसीसीआई को चाहिए कि आईसीसी को वह पत्र तत्काल दे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए