Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

पाकिस्तानी सेना मुख्यालय पर बड़ा हमला, आत्मघाती महिला हमलावर ने FC कैंप में खुद को उड़ाया

01 दिसंबर, 2025 06:58 PM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के चाग़ई ज़िले में रविवार शाम पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला हुआ, जब एक महिला आत्मघाती हमलावर ने फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) मुख्यालय के मुख्य दरवाज़े पर खुद को उड़ा लिया। द बलूचिस्तान पोस्ट (TBP) के अनुसार, धमाके के तुरंत बाद कई सशस्त्र हमलावर कैंप में घुस गए और वहां लगातार गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती विस्फोट के बाद कैंप के भीतर एक घंटे से अधिक समय तक भारी फायरिंग और कई धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं।

हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने अब तक संभावित हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हमले की शुरू में किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली थी, लेकिन कुछ देर बाद बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने दावा किया कि उसकी एक सब-यूनिट ने “भारी हमला” किया है। BLF ने कहा कि निशाना वह केंद्रीय कंपाउंड था, जहां रेको डिक और सैंडक प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले विदेशी कर्मी मौजूद रहते हैं। संगठन ने यह भी कहा कि “ऑपरेशन अभी जारी है” और विस्तृत बयान बाद में जारी किया जाएगा। पिछले 24 घंटों में बलूचिस्तान में हमलों की श्रृंखोला तेज़ हुई है जहां आईईडी धमाके, एंबुश और चौकियों पर हमले लगातार सुरक्षा चुनौती बन चुके हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सख्त सुरक्षा उपायों, इंटरनेट बंदी और कई शहरों में मूवमेंट रोकने के बावजूद बलूच सशस्त्र समूह “जहां और जब चाहें हमला करने की क्षमता रखते हैं”। चाग़ई ज़िला रेको डिक की विशाल सोना-तांबा खदानों के कारण पाकिस्तान की निवेश रणनीतियों का प्रमुख केंद्र है। इसी क्षेत्र में लगातार बढ़ते हमले पाकिस्तान की सुरक्षा और आर्थिक योजनाओं के लिए गंभीर खतरे के रूप में देखे जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर