कुल्लू: गर्मियों में हिमाचल की वादियों में हर कोई खींचा चला आता है। इन दिनों बाहरी राज्यों से तपती गर्मी से निजात पाने के लिए कुल्लू-मनाली की वादियों में लाखों सैलानी पहुंचे। वहीं भारतीय स्टार क्रिकेटर शिखर धवन भी कुल्लू-मनाली की हसीन वादियों में घूमने का आनंद उठा रहा है। बीते कुछ दिनों से हिमाचल के विभिन्न स्थलों सहित कुल्लू-मनाली की गांवों में भी घूमने का आनंद ले रहे हंै। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शिखर धवन कभी ग्रामीण बच्चों के साथ नजर आ रहे हैैं, तो कभी गांव के बुर्जुगों के साथ दिख रहे है।
वहीं, शिखर धवन ने यहां व्यास नदी में राफ्टिंग का लुत्फ़ उठाया। क्रिकेट शिखर धवन को राफ्टिंग करता देख यहां सैलानी भी काफी खुश दिखे और साथ ही रााफ्टिंग के कारोबार से जुड़े कारोबारी भी उन्हें अपने बीच पाकर काफी खुश हुए। यही नहीं, शिखर धवन ने यहां क्रिकेट प्रेमियों के साथ खूब तस्वीरें भी खिंचवाई।