Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल बोले, हम खराब फील्डिंग से हारे

26 जून, 2025 01:19 PM

लीड्स; पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम खराब फील्डिंग की वजह से मैच हारे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बेन डकेट को जीत का क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा यह एक शानदार टेस्ट मैच था और हमारे पास मौके थे, लेकिन ड्रॉप कैच और लोअर ऑर्डर का योगदान न मिलना हमारे लिए नुकसानदायक रहा। कल तक हम सोच रहे थे कि टारगेट 430 तक ले जाएंगे, लेकिन आखिरी विकेट सिर्फ 31 रन पर गिर गए, जिससे बढ़त कम रह गई। आज भी जब पहली विकेट की शानदार साझेदारी हुई, तो लगा कि हम गेम में हैं, लेकिन कुछ मौके हाथ में नहीं आए।

पहले सेशन में हमारी गेंदबाजी बेहतरीन रही। हमने रन नहीं लुटाए, लेकिन जब गेंद पुरानी हो गई, तो रन रोकना मुश्किल होता है। ऐसे में विकेट लेते रहना जरूरी होता है। जडेजा ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, मौके बनाए। बुमराह के अगला मैच खेलने को लेकर गिल ने कहा कि हर मैच के हिसाब से बुमराह का खेलना तय होता है। अब लंबा ब्रेक है, तो अगला मैच नजदीक आने पर देखेंगे कि वह खेलेंगे या नहीं।

हार के फैक्टर

यशस्वी जायसवाल ने चार कैच छोड़े

पहली पारी में शानदार शतक लगाने के बावजूद यशस्वी फील्डिंग में बुरी तरह विफल रहे। उन्होंने मुकाबले में कुल चार आसान कैच छोड़े, जिनका फायदा इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने बखूबी उठाया और भारत को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

मिडल-लोअर ऑर्डर फेल

भारतीय टीम का मिडल ऑर्डर और लोअर मिडल ऑर्डर दोनों पारियों में कोलैप्स कर गया। भारत ने पहले पारी में आखिरी छह विकेट मात्र 41 रन पर गंवा दिए। वहीं, दूसरी पारी में आखिरी पांच बैटर्स 31 रन के अंदर पैवेलियन लौट गए। पहली पारी में करुण नायर शून्य, रवींद्र जडेजा 11 और शार्दुल ठाकुर एक रन बनाकर आउट हुए। दूसरी पारी में करुण नायर 20, रवींद्र जडेजा 25 और शार्दूल ठाकुर 4 रन बनाकर आउट हो गए।

पांचवें दिन भी पिच फ्लैट

आम तौर पर किसी टेस्ट मैच में पांचवें दिन बल्लेबाजी करना मुश्किल होता है। तब तक पिच काफी हद तक टूट जाती है, लेकिन हेडिंग्ले में ऐसा नहीं हुआ। पांचवें दिन भी पिच में गेंदबाजों के लिए कोई मदद मौजूद नहीं थी।

खराब फील्डिंग, नौ कैच ड्रॉप किए

भारत की हार की मुख्य वजह खराब फील्डिंग रही। टीम ने अहम मौकों पर नौ कैच छोड़े। इनमें से छह कैच पहली पारी में छूटे, जबकि तीन कैच दूसरी पारी में ड्रॉप हुए। मैच में सेंचुरी लगाने वाले ओली पोप और बेन डकेट को दो-दो जीवनदान मिले। भारत की ग्राउंड फील्डिंग भी खराब रही।

तीन कमजोर गेंदबाज

लीड्स की पिच पर इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान भारत की गेंदबाजी यूनिट खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। साथ ही मुकाबले में चौथे-पांचवें गेंदबाज का प्रदर्शन कमजोर रहा। बुमराह-प्रसिद्ध के अलावा, कोई भी गेंदबाज इंग्लिश बैटर्स को परेशान नहीं कर सका। मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर ने दो-दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

क्रॉजी-डकेट की रिकॉर्ड साझेदारी

इंग्लिश टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम से बेन डकेट और ओली पोप ने शतक लगाए। हैरी बू्रक ने 99 रन बनाए। दूसरी इनिंग में इंग्लिश ओपनर्स जैक क्रॉली और बेन डकेट ने 188 रन जोड़े। यह निर्णायक साझेदारी साबित हुई। दोनों ने इंग्लैंड के लिए चौथी पारी में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप की।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी