Saturday, May 23, 2026
BREAKING
करनाल जिले की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा हाईकोर्ट के सामने खुली बीजेपी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पोलः भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती हैः अनिल विज निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से करवाई जाएंगी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव : जिला चुनाव अधिकारी हर घर तक स्वच्छ पेयजल और सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें : नायब सिंह सैनी मुँह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, 2026 तक करें आवेदन आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगाः अनिल विज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ गुरुग्राम कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पंजाब

पटियाला में रोजगार मेले में 188 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का जताया आभार

23 मई, 2026 08:33 PM

पटियाला : केंद्र सरकार की देशव्यापी रोजगार मुहिम के तहत पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के नवनियुक्त उम्मीदवारों को संबोधित किया। पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 188 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह नियुक्ति पत्र प्रिंसिपल चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (पीसीएओ) सुशील कुमार श्रीवास्तव द्वारा वितरित किए गए। इनमें से 126 उम्मीदवार पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में विभिन्न ट्रेडों में अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए सुशील कुमार श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त युवाओं को बधाई दी और उन्हें देश निर्माण, भारतीय रेलवे और राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
रोजगार मेले में नौकरी प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। उनका कहना था कि परीक्षाएं पूरी ईमानदारी से हुईं और जिस उम्मीदवार का जिस पद पर अधिकार था, उसे वही नौकरी मिली। उम्मीदवारों ने बताया कि उन्हें नौकरी पाने के लिए न तो किसी प्रकार की रिश्वत देनी पड़ी और न ही किसी सिफारिश की जरूरत पड़ी।

नवनियुक्त उम्मीदवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार का अवसर प्रदान किया है, जिससे युवाओं का सरकारी भर्ती प्रणाली पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी की रहने वाली रितिका दत्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनका चयन पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू) में हुआ है। उन्‍होंने कहा कि मैंने 2024 में नौकरी के लिए आवेदन किया था। मैं पीएम मोदी और केंद्र सरकार का इस नौकरी के लिए आभार जताती हूं।

यूपी की शांति चतुर्वेदी ने बताया कि मैंने 2024 में आवेदन किया था और आज मेरा चयन डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट के पद पर हुआ है। उन्‍होंने पीएम मोदी का आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि यह पेपर पूरी तरह से पारदर्शी रहा है। योग्‍यता को देखते हुए युवाओं का चयन किया गया है।

यूपी के ही एक अन्य युवक विजय दुबे ने बताया कि उनका चयन प्रोडक्‍शन यूनिट में जेई मैकेनिकल के पद पर चयन हुआ है। पेपर में पूरी निष्‍पक्षता बरती गई। मैंने इस पद के लिए 2024 में आवेदन किया था। वहीं, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले योगेश ने बताया कि मेरा चयन जेई मैकेनिकल के पद पर चयन हुआ है और मैं बहुत खुश हूं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आरबीआई को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि राज्यों को उनके बनते हिस्से से वंचित रखा जा रहा है: हरपाल सिंह चीमा

निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से करवाई जाएंगी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव : जिला चुनाव अधिकारी

निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से करवाई जाएंगी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव : जिला चुनाव अधिकारी

मुँह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा

मुँह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के टीकाकरण की समीक्षा

निकाय चुनाव से पहले सुखबीर बादल की अपील, बोले- 'पंजाब को बचाना है तो अकाली दल को जिताएं'

निकाय चुनाव से पहले सुखबीर बादल की अपील, बोले- 'पंजाब को बचाना है तो अकाली दल को जिताएं'

Punjab News: फिरोजपुर में 4 किलो से अधिक हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Punjab News: फिरोजपुर में 4 किलो से अधिक हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 123वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 488 स्थानों पर छापेमारी; 222 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 123वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 488 स्थानों पर छापेमारी; 222 गिरफ्तार

भीषण गर्मी से निपटने के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री

भीषण गर्मी से निपटने के लिए पंजाब पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ईंधन संकट के बीच कार पूलिंग पर दिया जोर

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ईंधन संकट के बीच कार पूलिंग पर दिया जोर

गैंगस्टरां ते वार का 122वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 512 स्थानों पर छापेमारी; 244 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 122वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 512 स्थानों पर छापेमारी; 244 गिरफ्तार

आवारा कुत्तों संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पंजाब सरकार पूरे राज्य में पूरी तरह लागू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आवारा कुत्तों संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को पंजाब सरकार पूरे राज्य में पूरी तरह लागू करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान