Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

पंजाब सरकार ने बेअदबी के खिलाफ ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाया: दलवीर सिंह ढिल्लों

26 अप्रैल, 2026 06:10 PM

धूरी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू किए जाने की खुशी में धूरी के वार्ड नंबर 21 और गांव बबनपुर में श्री सुखमनी साहिब के पाठ उपरांत धन्यवाद अरदास समागम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर संगत द्वारा पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, पंजाब ट्रेडर्स कमीशन धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह काझला तथा शिक्षा कोऑर्डिनेटर दर्शन सिंह पाठक को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के उपरांत चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय बेअदबी के खिलाफ एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत बेअदबी के लिए उम्रकैद की सजा तथा 25 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि कानून के तहत उल्लंघन के लिए न्यूनतम पांच वर्ष की सजा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए सात से 20 वर्ष तथा धार्मिक सद्भावना भंग करने के लिए 10 वर्ष से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा बेअदबी के मामलों में तेज जांच, आरोपियों को आसानी से जमानत न मिलना तथा 20 लाख रुपये तक जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है।

चेयरमैन ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब हमारे जगत गुरु हैं और उनकी बेअदबी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पूर्व में बेअदबी के मामलों में आरोपियों को मानसिक रूप से अस्वस्थ या मंदबुद्धि बताकर बचाने की कोशिश की जाती थी, लेकिन अब ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति के अभिभावकों और परिवार को भी बराबर जिम्मेदार माना जाएगा।

इसके अलावा बेअदबी में सहायता करने वालों को संशोधित कानून के तहत मुख्य आरोपी के बराबर सजा और जुर्माना भुगतना पड़ेगा।

इस अवसर पर आयोजित धन्यवाद समागमों में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट