Thursday, May 14, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

पंजाब

पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान

14 मई, 2026 08:09 PM

मोगा : पंजाब में निकाय चुनावों का बिगुल बजते ही राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद विभिन्न शहरों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। मोगा शहर में नगर निगम चुनावों से पहले पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना था। फ्लैग मार्च मोगा शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम चुनावों की घोषणा के बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

उन्होंने कहा, “मोगा शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। इसमें दो एसएचओ समेत लगभग 60 पुलिस जवान हिस्सा ले रहे हैं। हमारा उद्देश्य लोगों को यह संदेश देना है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाएंगे।”

बता दें कि राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने 11 मई को पंजाब निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा की थी। पंजाब में आठ नगर निगमों, 71 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के चुनाव 26 मई को कराए जाएंगे जबकि मतगणना और चुनाव परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे। जिन नगर निगमों में चुनाव होंगे उनमें बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, बटाला, मोगा, अबोहर, पठानकोट और बरनाला शामिल हैं।
चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है और 16 मई तक चलेगी। उम्मीदवार 19 मई तक अपने नाम वापस ले सकेंगे जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 मई को की जाएगी। चुनाव आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुसार कराई जाए।

चुनाव की घोषणा के बाद पंजाब में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणी अकाली दल ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभिन्न दलों से टिकट पाने के लिए उम्मीदवारों में होड़ मची हुई है।
वहीं, होशियारपुर नगर निगम में वोटर लिस्ट को लेकर उठी आपत्तियों के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। आयोग ने वहां नई मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार

15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार

योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन

योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन

नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान; कहा,

नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान; कहा, "हम पंजाब से नशे का कलंक मिटा देंगे"

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर के साथ सीमावर्ती सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर के साथ सीमावर्ती सुरक्षा, राहत कार्यों और ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान 12वीं कक्षा के टॉपर्स से करेंगे मुलाकात

पंजाब: मुख्यमंत्री भगवंत मान 12वीं कक्षा के टॉपर्स से करेंगे मुलाकात

PSEB 12th Result 2026 : पंजाब बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 91.46 प्रतिशत छात्र पास; मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप, लड़कियों ने फिर गाड़े झंडे

PSEB 12th Result 2026 : पंजाब बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 91.46 प्रतिशत छात्र पास; मानसा की सुपनीत कौर ने किया टॉप, लड़कियों ने फिर गाड़े झंडे

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार आईएएस अधिकारियों के तबादले

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीकारा था उसका ऑफर'

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग पर 'आप' का बड़ा आरोप, 'भाजपा जिम्मेदार, सिंगर ने नहीं स्वीकारा था उसका ऑफर'

पंजाब में फिर बम की धमकी से हड़कंप, सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ निशाने पर

पंजाब में फिर बम की धमकी से हड़कंप, सीएम भगवंत मान और सुनील जाखड़ निशाने पर

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल