Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

पंजाब पुलिस ने कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

04 मई, 2026 04:19 PM

चंडीगढ़ : पंजाब में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात आरोपी आदित्य उर्फ मखन को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से की गई है। 15 दिसंबर 2025 को मोहाली जिले के सेक्टर-79 स्थित सोहाना गांव में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी और इसे संगठित गैंगवार से जोड़कर देखा गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि इसके तार अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से भी जुड़े हुए हैं। विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर हत्या की पूरी साजिश रची गई थी। इन्हीं के निर्देश पर आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इसमें शामिल कुछ आरोपियों को पहले ही कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन आदित्य उर्फ मखन लंबे समय से फरार चल रहा था।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचता रहा और अलग-अलग राज्यों में छिपता फिर रहा था। आखिरकार तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर उसे अगरतला से पकड़ लिया गया।

इस पूरी कार्रवाई को एजीटीएफ ने बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया और केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर आरोपी तक पहुंच बनाई। गिरफ्तारी के बाद उसे पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी।

अधकारियों का कहना है कि पंजाब पुलिस एक सुरक्षित राज्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में संगठित अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे आरोपी देश के किसी भी कोने में या विदेश में क्यों न छिपा हो, कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट