Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

पंजाब की Politics में बड़ी हलचल, ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने लिया चौंकाने वाला फैसला!

22 दिसंबर, 2025 03:56 PM

अमृतसर : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) में एक बार फिर अंदरूनी कलह सामने आई है। पार्टी की एक अहम मीटिंग में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने प्रेसिडेंट पद से इस्तीफे की पेशकश करके सबको चौंका दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के कुछ नेताओं के लगातार बयानों और अनुशासनहीनता से नाखुश होकर यह फैसला लिया गया है। हालांकि मीटिंग में ही इस पेशकश को खारिज कर दिया गया, लेकिन इस घटना ने पंजाब की सिख पॉलिटिक्स में नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम की मुख्य वजह मनप्रीत सिंह अयाली के बयानों को माना जा रहा है। पार्टी के एक बड़े नेता अयाली ने हाल ही में साफ किया था कि वह किसी गुट का हिस्सा नहीं हैं और उनकी मुख्य जिम्मेदारी श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन करना है। उन्होंने कहा, "मैं कभी किसी गुट का नहीं रहा, न ही मैं खुद को किसी गुट का हिस्सा मानता हूं। मुझे सौंपी गई धार्मिक जिम्मेदारियां पूरी करनी हैं, न कि राजनीतिक गुटबाजी में शामिल होना है।" अयाली के बयान ने पार्टी के अंदर पहले से मौजूद मतभेदों को और बढ़ा दिया, जिससे ज्ञानी हरप्रीत सिंह जैसे सीनियर नेता नाराज हो गए। सूत्रों से पता चला है कि अयाली ने मीटिंग में माहौल को शांत करने की कोशिश की लेकिन विवाद जारी रहा।

सूत्रों के मुताबिक, ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मीटिंग के दौरान अपना इस्तीफ़ा देते हुए कहा कि उन्हें कभी भी पार्टी प्रेसिडेंट बनने की इच्छा नहीं थी और अब भी इस पद पर बने रहने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने पार्टी सदस्यों के बयानों पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासन की कमी है, जिससे पंथक एकता को नुकसान पहुंच रहा है। वह ऐसे बयानों से सहमत नहीं हैं। हालांकि, मीटिंग के बाद जब मीडिया ने उनसे इस मुद्दे पर बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया।

पार्टी एकजुट है: बीबी जागीर कौर

उधर, पार्टी की सीनियर नेता बीबी जागीर कौर ने तुरंत इस पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस्तीफ़ा नहीं दिया, न ही किसी ने इसके लिए कहा, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि वह कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं। अब इस्तीफे का क्या मतलब हो सकता है? उन्होंने कहा कि वह हमारे प्रेसिडेंट बने रहेंगे और पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। हम सब पंथ के हितों के लिए मिलकर काम करेंगे। बीबी जागीर कौर ने यह भी कहा कि ऐसी अफवाहें पार्टी को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा हो सकती हैं, लेकिन यह गुट मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उनकी यह टिप्पणी एक मीटिंग के बाद आई, जब माहौल काफी तनावपूर्ण था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस