Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

राष्ट्रीय

Tatkal Ticket Booking: रेलवे ने बदला तत्काल टिकट बुकिंग का नियम, लागू किया नया सिस्टम

19 दिसंबर, 2025 06:29 PM

रेल यात्रियों के लिए राहत और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने Tatkal ticket booking के नियम में बदलाव किया है। अब पीआरएस काउंटर पर टिकट लेने के दौरान यात्रियों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से ओटीपी सत्यापन कराना होगा। यह कदम फर्जी बुकिंग और बॉट्स के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है, ताकि असली यात्री आसानी से और सुरक्षित तरीके से टिकट बुक कर सकें।

कैसे काम करेगी नई व्यवस्था
अब यात्रियों को Tatkal Ticket लेने के लिए आरक्षण फार्म भरना होगा, जिसमें पंजीकृत मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करना जरूरी होगा। काउंटर पर फार्म दर्ज होते ही यात्री के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। काउंटर कर्मचारी वही otp system में दर्ज करेंगे और केवल सही ओटीपी डालने के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा।

इसका मतलब यह हुआ कि अब टिकट केवल उस व्यक्ति को मिलेगा जिसके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा गया है। इससे फर्जी बुकिंग, बॉट्स या अनधिकृत टिकट ब्लॉक करने की घटनाओं पर रोक लगेगी और असली यात्रियों को आसानी से टिकट मिलेगा।

फर्जी टिकटों पर कड़ी रोक
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कदम विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है, जिन्हें पहले तत्काल टिकट लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बिचौलियों और फर्जी आईडी से टिकट लेने वालों की पकड़ आसान होगी, और काउंटर पर ticket booking पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद बन जाएगी।

कौन-कौन सी ट्रेनें शामिल
इस ओटीपी नियम को पहले चरण में पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पेंचवैली एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस और ऑबेकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में लागू किया गया है। रेलवे ने सभी मंडलों को निर्देशित किया है कि इस नई व्यवस्था की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए ताकि यात्री किसी भी असुविधा का सामना न करें। रेलवे का मानना है कि OTP आधारित यह व्यवस्था टिकट बुकिंग को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आसान बनाएगी, और यात्रियों को भरोसा मिलेगा कि उनका टिकट वास्तविक सत्यापन के बाद ही जारी हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

समस्त शिवभक्तों को श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ की अनंत शुभकामनाएं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच पर रखा भविष्य का विजन

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

फ्लाइंग व्हेल्स भारत में बनाएगी मैन्युफैक्चरिंग हब, वित्त मंत्री सीतारमण से हुई अहम बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से SIT ने 6 घंटे तक अयोध्या में की पूछताछ, कुछ और लोग होंगे गिरफ्तार?

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

एक ही बाइक का 156 बार चालान, डेढ़ लाख जुर्माना, ट्रैफिक नियमों को न मानने वालों पर कसेगा शिकंजा

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस