Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

राष्ट्रीय

Indian Railway ने बढ़ाया यात्री किराया, नई दरें 26 दिसंबर से लागू, Check New Train Ticket Prices

22 दिसंबर, 2025 04:04 PM

नई दिल्ली : देश में रेल यात्रियों के लिए एक नया बदलाव सोमवार से लागू हो गया। रेलवे मंत्रालय ने यात्री किराया बढ़ाने का ऐलान किया है, जो 26 दिसंबर से प्रभावी होगा। इस बढ़ोतरी का असर लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों पर ज्यादा पड़ेगा, जबकि छोटे सफर करने वालों के लिए बदलाव नगण्य रहेगा।

नई दरों का असर

रेलवे ने तय किया है कि 215 किलोमीटर तक की सामान्य यात्रा करने वालों पर नई दरें लागू नहीं होंगी। लेकिन इससे अधिक दूरी पर यात्रा करने वालों को अब अधिक किराया देना होगा। सामान्य श्रेणी में प्रति किलोमीटर 1 पैसा, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणी में 2 पैसे और एसी श्रेणी में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।

उदाहरण के तौर पर, अमृतसर से नई दिल्ली तक लगभग 456 किलोमीटर की दूरी तय करने पर एसी और नॉन-एसी दोनों श्रेणियों में किराया करीब 9 रुपये ज्यादा देना होगा। यानी एसी-3 का टिकट, जो अभी 1,500 रुपये का है, अब 1,509 रुपये का हो जाएगा। हालांकि, उपनगरीय ट्रेनें और मासिक सीजन टिकट (MST) धारकों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्यों बढ़ा किराया?

रेल मंत्रालय के अनुसार यह कदम बढ़ते ऑपरेशनल खर्च को संतुलित करने और रेलवे की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए उठाया गया है। देशभर में ट्रेनों का संचालन अब 2.63 लाख करोड़ रुपये तक का खर्चीला हो गया है, जिसमें से 1.15 लाख करोड़ रुपये सुरक्षा खर्च पर ही खर्च हो रहे हैं। इस बढ़ोतरी से रेलवे को सालाना लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने की उम्मीद है।

यात्रियों की संख्या और पूर्व अनुभव

देश में रोजाना लगभग 2.40 करोड़ यात्री रेल से सफर करते हैं। देशभर में 22,593 ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें से 13,452 यात्री ट्रेनें हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 715 करोड़ लोग रेल में सफर कर चुके हैं। इनमें से 81 करोड़ ने आरक्षित टिकट लिया, जबकि बाकी जनरल और स्लीपर श्रेणियों में सफर किए।

इससे पहले जुलाई 2025 में भी किराया बढ़ाया गया था। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और एसी श्रेणियों में 1 पैसा बढ़ा था, जिससे रेलवे को सालाना 700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई थी।

लंबी दूरी पर कितना बढ़ा किराया?

  • मुंबई (1688 किमी): लगभग 34 रुपये

  • अहमदाबाद (1138 किमी): लगभग 23 रुपये

  • कोलकाता (2004 किमी): लगभग 40 रुपये

  • भुवनेश्वर (2248 किमी): लगभग 45 रुपये

  • बंगलुरु (2577 किमी): लगभग 55 रुपये

  • तिरुवनंतपुरम (3304 किमी): लगभग 66 रुपये

रेल मंत्रालय का कहना है कि यह बदलाव यात्रियों और रेलवे दोनों के लिए संतुलन बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम है। लंबी दूरी तय करने वाले यात्री थोड़ी ज्यादा कीमत चुकाकर अपनी यात्रा करेंगे, जबकि रोजमर्रा के यात्रियों को कोई राहत बनी रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

संखी संगम एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी