Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

पंजाब की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्टल के खिलाफ केस दर्ज करने को कोर्ट में अर्जी दाखिल

12 जून, 2026 08:19 PM

बठिंडा : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्टल की ओर से दिए गए एक बयान के बाद मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। बठिंडा के सामाजिक कार्यकर्ता और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मोहन लाल झुंबा ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कुछ महीने पहले पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि राज्य में दोबारा सरकार बनाने के लिए 'बम ब्लास्ट' का सहारा लेने का उन्हें प्रपोजल मिला था। लेकिन, उन्होंने अधिकारियों को फटकार तक लगाई थी। पूर्व सीएम के बयान को लेकर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मोहन लाल झुंबा ने बठिंडा पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर वे अदालत पहुंचे। अब अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 18 जुलाई की तारीख तय की है।

आईएएनएस से बात करते हुए पूर्व चेयरमैन मोहन लाल झुंबा ने बताया कि पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्टल ने हाल ही में एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब वह पंजाब की मुख्यमंत्री थीं, तब कुछ अधिकारियों ने उन्हें सलाह दी थी कि पंजाब का माहौल खराब करके उनकी सरकार दोबारा बन सकती है। झुंबा ने कहा कि इस बयान से जहां आम लोगों का राजनीतिक नेताओं पर से भरोसा कम हुआ है, वहीं वे अधिकारी कभी भी और कहीं भी ऐसा कदम उठाकर पंजाब का माहौल खराब कर सकते हैं। इसी बयान को देखते हुए बठिंडा पुलिस से शिकायत की गई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते अब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए अदालत से गुहार लगाई है।

मोहन लाल झुंबा के वकील संजीव गुप्ता ने कहा कि किसी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा ऐसा बयान देने से समाज में डर और अस्थिरता पैदा हो सकती है। ऐसा बयान राज्य की शांति को भी भंग कर सकता है। ऐसा करना बीएनएस की धारा 352 और 353 के तहत अपराध है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम के बयान से लोगों में डर का माहौल पैदा होता है। अब, न्यायालय में बीएनएस की धाराओं के तहत हमने एक आवेदन दिया है, जिसमें संबंधित पुलिस अधिकारियों से बीबी राजिंदर कौर भट्टल के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की गई है। इस मामले की सुनवाई 18 जुलाई को होगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट