Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

पंजाब : आनंदपुर साहिब से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, करंट की चपेट में आने से 6 की मौत, 15 घायल

15 अप्रैल, 2026 12:55 PM

फतेहगढ़ साहिब/खन्ना : बैसाखी के पावन पर्व पर आनंदपुर साहिब में माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। फतेहगढ़ साहिब के गांव हिम्मतपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तकनीकी खराबी और करंट ने बढ़ाया कहर जानकारी के अनुसार, बस में कुल 40 श्रद्धालु सवार थे, जो बस्सी पठाना के पास स्थित गांव मैण माजरी के रहने वाले थे। चश्मदीदों और बस में सवार यात्रियों ने बताया कि गांव हिम्मतपुरा के पास अचानक बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूटने से पूरी बस में करंट दौड़ गया, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ गई।

मंजिल से महज 1.5 किलोमीटर दूर था काल
फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी डॉ. शुभम अग्रवाल ने बताया कि दुर्घटना देर रात उस समय हुई जब श्रद्धालु अपने गांव पहुंचने ही वाले थे। बस को जिस स्थान पर रुकना था, वह घटनास्थल से महज 1.5 किलोमीटर की दूरी पर था। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है।

सांसद ने जताया शोक
बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। स्थानीय प्रशासन ने बस को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट