Thursday, February 26, 2026
BREAKING
नेतन्याहू ने PM मोदी के दौरे को “बहुत फायदेमंद और दिल को छूने वाला” बताया PM मोदी ने गाजा शांति प्रयासों का किया समर्थन , कहा-मानवता को कभी भी संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए India-Israel: PM मोदी ने कहा-FTA जल्द ही हो जाएगा फाइनल, ‘क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप’ की घोषणा West Bengal: भारतीय चुनाव आयोग एक चरण में चुनाव के लिए 2500 सीएपीएफ कंपनियों की जरूरत हिब्रू में पीएम मोदी का संदेश, ‘जय हिंद’ से हर्जोग ने दिया दिल जीतने वाला जवाब भारत–इजरायल साझेदारी से पाकिस्तान की सियासत में सरगर्मी, सीनेट का रुख चर्चा में वैश्विक नेता बनने के लिए राष्ट्र को औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पानी होगी : उपराष्ट्रपति यूपी सरकार और यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता Assam में 5,067 करोड़ की 35 औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी, बोले Himanta Biswa Sarma- रोजगार से रुकेगा पलायन Piyush Goyal की अमेरिकी वाणिज्य सचिव से मुलाकात, आर्थिक साझेदारी पर ‘बहुत ही सार्थक चर्चा’ हुई

दुनिया

नेतन्याहू ने PM मोदी के दौरे को “बहुत फायदेमंद और दिल को छूने वाला” बताया

26 फ़रवरी, 2026 08:30 PM

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन द्विपक्षीय बैठक की और कई समझौतों पर मुहर लगाई। पीएम नेतन्याहू ने बाद में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य नई तकनीक का है। नई तकनीक को लेकर नेतन्याहू ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीक और एआई की मदद से हर छात्र तक आसानी से पहुंचा जा सकता है और उसे उसकी पूरी क्षमता तक आगे बढ़ने का मौका दिया जा सकता है। पहले जो परेशानियां और सीमाएं थीं, अब वे नहीं रहीं।

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य उन्हीं देशों का है जो नई सोच और नए कार्य करने में सक्षम हैं। इजरायल और भारत दोनों ही नए विचार और तकनीक पर जोर दे रहे हैं। दोनों देश बहुत पुरानी और महान सभ्यताएं हैं, जिन्हें अपने इतिहास पर गर्व है, लेकिन वे भविष्य को बेहतर बनाने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल मिलकर यह काम और बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

अपने संबोधन की शुरुआत इजरायली बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के दिल छूने वाले अंदाज को बयां कर की। उन्होंने कहा, “यह एक शानदार दौरा है, एक शानदार विजिट का शानदार अंत। यह छोटी लेकिन बहुत ज्यादा फलदायी और दिल को छूने वाली मुलाकात थी। मुझे लगता है कि कल नेसेट में आपके दिल को छूने वाले बयान के बाद इजरायल में सभी भावुक होंगे। मैं आपको बता सकता हूं कि तब से हमें न केवल अपने दिलों में गहराई से देखने का मौका मिला है, बल्कि हमारे दोनों देशों में मौजूद शानदार दिमागों को देखने का भी मौका मिला है।”

इसके साथ ही नेतन्याहू ने अपने मित्र पीएम मोदी के काम को भी काबिल-ए-तारिफ करार दिया। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आपकी सरकार बेहद कुशल है। आप एक मंत्री और एक राजदूत के साथ जो काम कर सकते हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है। दोनों देशों के बीच जो सोच और दिलों का जुड़ाव यहां देखने को मिला है, वह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार-से-सरकार सहयोग, जिसका लंबे समय से इंतजार था, अब नई गति पकड़ेगा और इससे दोनों देशों को एक-दूसरे से पहुंचने वाले फायदों में इजाफा होगा।

इजरायली प्रधानमंत्री के बाद भारत के पीएम ने कहा कि भारत जल्द ही इजरायल के साथ पारस्परिक लाभ वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को अंतिम रूप देगा। इजरायल में भी अब भारत का यूपीआई पेमेंट सिस्टम चलेगा, इसे लेकर द्विपक्षीय बैठक में समझौता हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

किम जोंग उन की सीधी परमाणु धमकी: खतरा हुआ तो पूरा मिटा देंगे दक्षिण कोरिया !  अमेरिका के लिए दिया खुला संकेत

किम जोंग उन की सीधी परमाणु धमकी: खतरा हुआ तो पूरा मिटा देंगे दक्षिण कोरिया ! अमेरिका के लिए दिया खुला संकेत

तुर्किये में सैन्य विमान F-16 उड़ान भरते ही क्रैश, पायलट की मौत (Video)

तुर्किये में सैन्य विमान F-16 उड़ान भरते ही क्रैश, पायलट की मौत (Video)

ट्रंप बनाम सुप्रीम कोर्ट : जजों की मौजूदगी में टैरिफ रद्द करने के फैसले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले—टैरिफ लागू रहेंगे

ट्रंप बनाम सुप्रीम कोर्ट : जजों की मौजूदगी में टैरिफ रद्द करने के फैसले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले—टैरिफ लागू रहेंगे

ईरान और अमेरिका के पास ऐतिहासिक समझौते का अभूतपूर्व अवसर : ईरानी विदेश मंत्री

ईरान और अमेरिका के पास ऐतिहासिक समझौते का अभूतपूर्व अवसर : ईरानी विदेश मंत्री

ट्रंप ने पहले साल की गिनाईं उपलब्धियां, कहा- ‘यह अमेरिका का स्वर्णकाल’

ट्रंप ने पहले साल की गिनाईं उपलब्धियां, कहा- ‘यह अमेरिका का स्वर्णकाल’

राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगा सकता है नया टैरिफ, भारत के निर्यात पर पड़ सकता है असर

राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगा सकता है नया टैरिफ, भारत के निर्यात पर पड़ सकता है असर

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के नवनियुक्त पीएम रॉब जेटन को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के नवनियुक्त पीएम रॉब जेटन को दी बधाई

पाक‍िस्‍तान में सुप्रीम कोर्ट के बाहर इमरान खान के समर्थन में प्रदर्शन, परिवार और डॉक्‍टर से मुलाकात की मांग

पाक‍िस्‍तान में सुप्रीम कोर्ट के बाहर इमरान खान के समर्थन में प्रदर्शन, परिवार और डॉक्‍टर से मुलाकात की मांग

पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

मेक्सिको में ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन के बाद तनाव, भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट

मेक्सिको में ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन के बाद तनाव, भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट