Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

निकाय चुनाव से पहले सुखबीर बादल की अपील, बोले- 'पंजाब को बचाना है तो अकाली दल को जिताएं'

23 मई, 2026 08:32 PM

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में निकाय चुनावों से पहले राज्य की जनता के नाम संदेश दिया है। उन्होंने अपील की कि शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों को वोट दें और राज्य की समृद्धि एवं प्रगति के लिए उन्हें विजयी बनाएं। अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें कहा, "सभी जानते हैं कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल खत्म होने में महज 5 महीने बचे हैं। कानून व्यवस्था से लेकर गुंडागर्दी और ड्रग्स तक पिछले 10 साल पंजाब के लिए मुश्किल भरे रहे।" उन्होंने कांग्रेस और वर्तमान में पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। बादल ने कहा, "कांग्रेस की सरकार रही या आम आदमी पार्टी की, कोई पंजाब की बात नहीं करता है। इनकी सोच अपने हाईकमान की बात मानने की रही है।"

सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "मैं सभी पंजाब के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अगले 5 महीने बाद फैसला आपको करना है। मुझे भरोसा है कि आप अपनी क्षेत्रीय पार्टी (शिरोमणि अकाली दल) को सत्ता में वापस लेकर आएंगे। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार 19 साल रही और इस दौरान पूरे राज्य में शांति का वातावरण रहा। इसलिए आपको सही फैसला लेना है।"

उन्होंने आगे कहा, "निकाय चुनाव बहुत अहम हैं। अगर आप 5 महीने बाद अपनी क्षेत्रीय पार्टी की सरकार चाहते हो तो बड़ी जरूरी है कि आप इन चुनावों में भी क्षेत्रीय पार्टी को जिताएं।"
सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि पंजाब के साथ-साथ निकाय में अकाली दल को जिताना जरूरी है, अगर आप 5 महीने बाद राज्य में उसे जिताना चाहते हैं। अगर सरकार अकाली दल की बनी और निकाय के चुनावों में किसी दूसरी पार्टी की जीत मिली तो फिर काम नहीं हो पाएगा। दूसरी पार्टियां जानबूझकर काम को खराब करेंगी। इसी तरह ये पार्टियां पूरे 5 साल खराब कर सकती हैं। इसलिए पंजाब को बचाना है तो आपको हर तरह के चुनाव में अकाली दल को जिताना होगा।

बता दें कि पंजाब में 8 नगर निगमों के अलावा 71 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों के लिए 26 मई को मतदान होना है। इन चुनावों के नतीजे 29 मई को आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट