Thursday, May 21, 2026
BREAKING
1857 की क्रांति पर आधारित यह स्मारक देश का अपनी तरह का पहला और ऐतिहासिक स्मारक : अनिल विज अम्बाला छावनी का “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” बनेगा राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्थल : नायब सिंह सैनी हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा : ए. श्रीनिवास अंबाला के तोपखाना इलाके में पीलिया बेकाबू, बच्ची की मौत के बाद अलर्ट मोड में आया स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ‘दिशा’ बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, सफाई व्यवस्था पर सांसद सैलजा सख्त हरियाणाः कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि जालंधर में खौफनाक वारदात : पति ने सिर पर तवा मारकर पत्नी की बेरहमी से की हत्या, आंखें तक आईं बाहर; कत्ल के बाद खुद पहुंचा थाना राज्य में हरित आवरण को 29.5% से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य संकरी सडक़ पर 2 ट्रकों की टक्कर, लग गया लंबा जाम उम्मीदवारों को देना होगा खर्च का हिसाब-किताब

पंजाब

नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो भाई 5.5 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

21 मई, 2026 08:11 PM

चंडीगढ़/अमृतसर : पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने दो भाइयों को 5.5 किलो हेरोइन, चार पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां साझा की।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बॉबी सिंह और हरजीत सिंह, दोनों निवासी गांव रोखे, अजनाला (अमृतसर) के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों और हथियारों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उनका काले रंग का हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी 02 एफसी 8820) भी जब्त किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार के तस्कर के संपर्क में थे और उन्हें हथियार तथा गोला-बारूद की खेपें प्राप्त हुई थीं, जिन्हें राज्य में आगे सप्लाई किया जाना था।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर को पुख्ता सूचना मिली थी कि संदिग्ध बॉबी और हरजीत को हाल ही में हथियार और गोला-बारूद की खेप प्राप्त हुई है, जिसे वे अपने मोटरसाइकिल पर अमृतसर हाईवे के बाईपास पर स्थित गांव काले घनूपुर के पास किसी अन्य सदस्य तक पहुंचाने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके के आसपास नाकाबंदी की और गांव काले घनूपुर के निकट बाईपास पर दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चार पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बाद में आरोपी बॉबी सिंह के इकबालिया बयान पर गांव भाखा तारा सिंह से 5.5 किलो हेरोइन भी बरामद की गई।

डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने और मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए आगे जांच की जा रही है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 35 दिनांक 17-05-2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25, 25(1)(ए) और 25(8) तथा बीएनएस की धारा 61(2) के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया था और बाद में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 भी जोड़ दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जालंधर में खौफनाक वारदात : पति ने सिर पर तवा मारकर पत्नी की बेरहमी से की हत्या, आंखें तक आईं बाहर; कत्ल के बाद खुद पहुंचा थाना

जालंधर में खौफनाक वारदात : पति ने सिर पर तवा मारकर पत्नी की बेरहमी से की हत्या, आंखें तक आईं बाहर; कत्ल के बाद खुद पहुंचा थाना

जीरकपुर पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू, नगर निगम-विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जीरकपुर पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्टू, नगर निगम-विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

गैंगस्टरां ते वार का 121वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 552 स्थानों पर छापेमारी; 243 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 121वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 552 स्थानों पर छापेमारी; 243 गिरफ्तार

मोहिंदर भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याएं सुनीं, हर संभव सहायता करने का दिया भरोसा

मोहिंदर भगत ने आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोरेज मालिकों की समस्याएं सुनीं, हर संभव सहायता करने का दिया भरोसा

 जब ब्लड शुगर 550 तक पहुंच गया तो भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ परिवार के लिए बनी वरदान

जब ब्लड शुगर 550 तक पहुंच गया तो भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ परिवार के लिए बनी वरदान

20,000 रुपये रिश्वत लेते मोगा के जिला माल अफसर के रीडर को विजीलेंस ब्यूरो ने किया काबू

20,000 रुपये रिश्वत लेते मोगा के जिला माल अफसर के रीडर को विजीलेंस ब्यूरो ने किया काबू

छत्तबीड़ चिड़ियाघर द्वारा जानवरों के लिए गर्मियों की भोजन सूची जारी : लाल चंद कटारूचक्क

छत्तबीड़ चिड़ियाघर द्वारा जानवरों के लिए गर्मियों की भोजन सूची जारी : लाल चंद कटारूचक्क

नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब सरकार का ऐलान, तीन दिन तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब सरकार का ऐलान, तीन दिन तक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ में किया अंडरब्रिज का उद्घाटन, 9 लाख वाहनों को रोज मिलेगी राहत

रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ में किया अंडरब्रिज का उद्घाटन, 9 लाख वाहनों को रोज मिलेगी राहत

गिल कलां, बठिंडा सामुदायिक प्रबंधन आधारित जल आपूर्ति प्रणाली सबंधी भारत सरकार द्वारा मॉडल गांव के रूप में उभरा: डीसी

गिल कलां, बठिंडा सामुदायिक प्रबंधन आधारित जल आपूर्ति प्रणाली सबंधी भारत सरकार द्वारा मॉडल गांव के रूप में उभरा: डीसी