Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

नववर्ष पर चीन की ललकार: जिनपिंग ने ताइवान पर किया सख्त ऐलान, भारत की भी बढ़ाई चिंता

01 जनवरी, 2026 06:35 PM

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को नए साल 2026 के मौके पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कई अहम और विवादास्पद बयान दिए। सबसे बड़ा बयान ताइवान को लेकर रहा, जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में ललकारते हुए कहा कि ताइवान का चीन में पुनःएकीकरण कोई भी नहीं रोक सकता। शी जिनपिंग ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य के दोनों ओर रहने वाले लोग खून और भाईचारे के अटूट रिश्ते से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, “मातृभूमि का पुनर्मिलन समय की मांग है और यह प्रक्रिया रोकी नहीं जा सकती।”

युद्धाभ्यास के बीच सख्त संदेश
उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब चीनी सेना ताइवान के आसपास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रही है।चीन ताइवान के पास लड़ाकू विमानों, विमानवाहक पोतों और ड्रोन के साथ व्यापक सैन्य अभ्यास कर रहा है। 2022 के बाद यह छठी बार है जब चीन ने ताइवान के नजदीक अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

ब्रह्मपुत्र पर महाबांध का जिक्र
अपने संबोधन में शी जिनपिंग ने तिब्बत के निचले इलाकों में यारलुंग जांग्बो (ब्रह्मपुत्र) नदी पर बनाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि करीब 170 अरब डॉलर की लागत से इस परियोजना का निर्माण शुरू हो चुका है। यह बांध अरुणाचल प्रदेश की सीमा के बेहद करीब और पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में बन रहा है, जिससे भारत और बांग्लादेश में अचानक बाढ़ या जल संकट की आशंका गहराती जा रही है।

ताकत का प्रदर्शन
शी जिनपिंग ने चीन की सैन्य उपलब्धियों की सराहना करते हुए बताया कि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापल्ट सिस्टम से लैस पहला चीनी एयरक्राफ्ट कैरियर फूजियान अब सेना में शामिल हो चुका है। यह अमेरिका के USS Gerald R. Ford के बाद दुनिया का दूसरा ऐसा विमानवाहक पोत है।वैश्विक संघर्षों पर बोलते हुए शी ने दावा किया कि चीन हमेशा “सही पक्ष” के साथ खड़ा रहता है और साझा भविष्य के साथ वैश्विक शांति का समर्थक है। उन्होंने तकनीकी प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि चीन में बने ह्यूमनॉइड रोबोट कुंग फू कर रहे हैं, एआई और ड्रोन तकनीक नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वैश्विक मंदी के बावजूद चीन की जीडीपी 20 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच सकती है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर