Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए जयपुर पहुंची सीबीआई की टीम पीएम मोदी के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें : सीएम योगी पीएम मोदी के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें : सीएम योगी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने दी चेतावनी, कहा- ‘ईरान में बड़े पैमाने पर युद्ध का खतरा’

खेल

नए हेड कोच गौतम गंभीर श्रीलंका दौरे के लिए तैयार

11 जुलाई, 2024 01:23 PM

नई दिल्ली: पिछले महीने टी-20 वल्र्ड कप 2024 खिताब जीतने के बाद अब भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था। उनकी जगह अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नया हेड कोच बनाया है। भारतीय टीम इसी महीने यानी जुलाई के आखिर में श्रीलंका दौरे पर जाएगी। इसी दौरे से गंभीर अपना मिशन शुरू करेंगे। बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी इस हफ्ते के आखिर में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है। फिलहाल, शुभमन गिल की कप्तानी में एकदम नई टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है।

वनडे और टी-20 में हो सकते हैं अलग कप्तान

बता दें कि भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। जानकारी के मुताबिक, इस बार श्रीलंका दौरे पर भी रोहित शर्मा नहीं जाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में वनडे में केएल राहुल को कमान सौंपी जा सकती है, जबकि टी-20 में हार्दिक पांड्या कप्तान हो सकते हैं। यदि श्रीलंका दौरे पर पांड्या भी नहीं जाते हैं, तो फिर टी20 में सूर्यकुमार यादव को कमान सौंपी जा सकती है। इस समय भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर है। इस दौरान शुभमन गिल कमान संभाल रहे हैं और कोहली-रोहित समेत वल्र्ड कप स्क्वॉड में शामिल 13 प्लेयर आराम कर रहे हैं। इसके बाद भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है। नए हेड कोच गौतम गंभीर की यह पहली सीरीज होगी। इस दौरे के लिए जल्द टीम का ऐलान होगा।फोटो कैप्शन- पालतू जानवरों के नि:शुल्क कैंप में पालतू जानवर की जांच करते हुए विशेषज्ञ।
फोटो नंबर- 10 खरड़-फोटो नंबर 02

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर