Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, IPL 2024 में रुतुराज गायकवाड़ करेंगे चेन्नई टीम का नेतृत्व

21 मार्च, 2024 04:26 PM

आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है और अब आईपीएल 2024 में रुतुराज गायकवाड़ टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

42 वर्षीय धोनी ने 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद से सुपर किंग्स की कप्तानी की है। दो वर्षों को छोड़कर जब फ्रेंचाइजी को 2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले के मद्देनजर निलंबित कर दिया गया था, लेकिन 2022 सीजन की शुरुआत में उन्होंने रवींद्र जडेजा को बागडोर सौंपी थी लेकिन बीच में ही धोनी (8 मैचों के बाच) ने एक बार फिर कम्पनी संभाल ली थी क्योंकि जडेजा के अपने और टीम प्रदर्शन पर असर पड़ रहा था। अब गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी गई है।

6,6,6...गायकवाड़ की पारी से बने कई रिकॉर्ड्स, कर दी 7 छक्कों की बौछार -

दाएं हाथ के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 2019 आईपीएल नीलामी के बाद से सीएसके के साथ हैं और उल्लेखनीय फॉर्म और निरंतरता दिखाई है। उनकी तकनीकी कुशलता और सधी हुई बल्लेबाजी शैली ने टीम के प्रमुख सलामी बल्लेबाजों में से एक के रूप में उनकी स्थिति मजबूत की है। आईपीएल 2023 सीजन में गायकवाड़ का योगदान महत्वपूर्ण था और उन्होंने 16 मैचों में 590 रन बनाए जिससे भविष्य में टीम का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता का प्रदर्शन हुआ।

गायकवाड़ को कप्तान नियुक्त करने का निर्णय भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के समर्थन के साथ आया है जिनका धोनी के साथ घनिष्ठ संबंध रहा है और गायकवाड़ को धोनी के युग के बाद सीएसके का नेतृत्व करने के लिए एक आदर्श विकल्प मानते हैं। मैदान के अंदर और बाहर धोनी के मार्गदर्शन के साथ गायकवाड़ क्रिकेट के महानतम नेताओं में से एक द्वारा छोड़ी गई विरासत को आगे बढ़ाते हुए सीएसके को एक नए युग में ले जाने के लिए तैयार हैं।

गौर हो कि धोनी ने 250 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 38.79 की औसत से 5,082 रन और 24 अर्धशतक बनाए हैं। चूंकि सीएसके आईपीएल 2024 में अपने खिताब की रक्षा करने की तैयारी कर रही है, जिसकी शुरुआत 22 मार्च को चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से होगी, ऐसे में सभी की निगाहें गायकवाड़ पर होंगी क्योंकि वह कप्तानी की कमान संभालेंगे, जिसका लक्ष्य टीम को लगातार सफलता दिलाना है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर