Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

खेल

धोनी आईसीसी के हॉल ऑफ फेम में शामिल, उपलब्धि पाने वाले 11वें भारतीय; माही बोले, मेरे लिए गर्व की बात

11 जून, 2025 01:38 PM

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। आईसीसी ने इसकी घोषणा की। धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। आईसीसी ने धोनी के करियर को लेकर कहा, 17,266 इंटरनेशनल रन, 829 शिकार और 538 मैच… ये आंकड़े सिर्फ उनकी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि उनकी निरंतरता, फिटनेस और लंबे करियर का प्रमाण हैं। वहीं, धोनी ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नाम आना एक बहुत बड़ा सम्मान है। दुनियाभर के दिग्गज खिलाडिय़ों की सूची में अपना नाम देखना मेरे लिए गर्व की बात है। यह पल मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।

आईसीसी की ओर से हॉल ऑफ फेम 2025 की लिस्ट में कुल सात खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है। इनमें पांच पुरुष और दो महिला खिलाड़ी हैं। पुरुष खिलाडिय़ों में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, भारत के महेंद्र सिंह धोनी, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी शामिल हैं। वहीं, महिला क्रिकेटरों में पाकिस्तान की सना मीर और इंग्लैंड की सारा टेलर को यह सम्मान मिला है। आईसीसी ने बताया कि 2007 में जब भारत वनडे वल्र्ड कप में जल्दी बाहर हो गया था, तब मुश्किल परिस्थिति में टी-20 वल्र्ड कप के लिए धोनी को कप्तान बनाया गया।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने बधाई दी

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि हॉल ऑफ फेम के जरिए हम उन खिलाडिय़ों को सम्मान देते हैं, जिन्होंने शानदार खेल दिखाकर क्रिकेट को खास बनाया। जय शाह ने कहा, इस साल हमें सात बेहतरीन खिलाडिय़ों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का मौका मिला है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल