Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

खेल

धर्मशाला में पंजाब का पलड़ा भारी, आरसीबी 0-1 से पीछे

09 मई, 2024 04:10 PM

 धर्मशाला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आरसीबी व पंजाब के बीच 13 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले हुई टक्कर में मेजबान पंजाब ने बड़ी जीत आरसीबी पर दर्ज की थी। अब दूसरी बार धर्मशाला में होने वाली दोनों की टक्कर अहम रहने वाली है। गुरुवार को आईपीएल का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। मैच में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। धर्मशाला में गुरुवार को 13वां आईपीएल मुकाबला खेला जाएगा। धर्मशाला में पांच मई को खेले गए मैच में पंजाब को चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा है, जबकि टीम के हौसले बुलंद हैं। बंगलुरु की टीम भी उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी। धर्मशाला में पंजाब और बंगलुरु का मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इससे पहले पंजाब के होम ग्रांउड धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु को 2011 में खेले गए एकमात्र मुकाबले पंजाब ने 111 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी। हालांकि प्वांइट टेबल में इस सीजन में आरसीबी अब पिछले मैचों में लगातार जीत दर्ज करने के बाद अंतिम स्थान से सातवें में चल रही है और पंजाब आठवें नंबर पर पहुंच गई है।

पंजाब के साथ मुकाबला नौ मई को होना है। वहीं 17 मई, 2011 को धर्मशाला में पंजाब और आरसीबी के बीच आईपीएल मैच हुआ था। इसमें पंजाब ने 20 ओवरों में 232 रन को विशाल टारगेट दिया था। वहीं विराट कोहली की टीम इस मैच में 121 रन पर ही सिमट गई थी। इसमें पंजाब के तत्कालीन कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने 55 गेंदों में 106 रन की पारी खेली थी। अब एक बार फिर से आईपीएल सीजन-17 में आरसीबी की टीम पंजाब के आमने-सामने होंगी। धर्मशाला में अब तक आईपीएल के 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें पंजाब ने केवल पांच मुकाबलों में ही जीत हासिल की है, जबकि सात में हार झेलनी पड़ी है।

सुरक्षा के लिए एक हजार जवान तैनात

धर्मशाला में खेले जाने वाला मैच गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम के गेट मैच शुरू होने से करीब चार बजे तक खोल दिए जाऐंगे। उधर, मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व टै्रफिक व्यवस्था को लेकर स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक हजार जवान तैनात किए गए हैं। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मैच के दौरान दर्शकों की सुविधा और खिलाडिय़ों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती कर दी गई है।

टिकट के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन काउंटर

मैच को लेकर टिकटें ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन काउंटर पर भी बेची जा रही हैं। इस मैच में चेन्नई व पंजाब के मुकाबले कम उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके चलते लगातार टिकटों की बिक्री के लिए काउंटर को खुला रखा गया है। साथ ही ऑनलाइन भी सभी स्टैंड को बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। जबकि इससे पहले वाले मैच के टिकट दर्शकों को लाख कोशिशों के बाद भी नहीं मिल पा रहे थे।

विराट की बैटिंग देखने को उत्साह

बंगलुरु टीम के खिलाड़ी विराट कोहली को नजदीक से चौक्के-छक्के लगाते हुए देखने के लिए उनके फैंस आतुर हैं। सुरक्षा के लिहाज से जिला पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम सहित पार्किंग स्थलों व मुख्य मार्गों पर जगह-जगह पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स पंजाब किंग्स ने बहाया पसीना

धर्मशाला। धर्मशाला में गुरुवार को खेले जाने वाले आईपीएल के दूसरे मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु और पंजाब किंग्स ने मैदान पर जमकर अभ्यास किया। हालांकि आरसीबी के अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए स्टार खिलाड़ी विराट कोहली टीम के साथ नहीं दिखे, जबकि अन्य खिलाडिय़ों ने ग्राउंड पर पहुंचकर जमकर वार्मअप किया, साथ ही नेट प्रैक्टिस में भी खूब शॉट और गेंदबाजी का अभ्यास किया। इसके अलावा पंजाब किंग्स के खिलाडिय़ों ने भी मैच जीतने के लिए प्रैक्टिस की है।

होटलों में ऑक्यूपेंसी फुल

आईपीएल के रोमांच के बीच वीकेंड में तीन छुट्टियां होने के चलते मैच को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों से क्रिकेट प्रेमी जुटने वाले हैं। क्रिकेट प्रेमियों और पयर्टकों का धर्मशाला का रूख करने के चलते धर्मशाला सहित मकलोडगंज और साथ लगते क्षेत्रों में होटलों में फुल ऑक्यूपेंसी चल रही है। बुधवार शाम तक बड़ी संख्या में पयर्टक और क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई है।

कारपोरेट बॉक्स 30 हज़ार में

आरसीबी व पंजाब के मैच के लिए ऑफलाइन टिकट काउंटर भी धर्मशाला स्टेडियम में चल रहा है। हालांकि नौ मई के मैच को लेकर टिकटों को लेकर अधिक क्रेज दर्शकों में देखने को नहीं मिल रहा है। ईक्का-दुक्का दर्शक की ऑफलाइन काउंटर में पहुंचकर टिकटों की खरीददारी कर रहे हैं। वहीं ऑनलाइन भी महंगे दामों के साथ टिकटों की बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है। इस बार कारपोरेट बॉक्स भी 30 हज़ार रुपए के साथ बिक्री के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जा रहा है, जबकि पिछले मैच में पहले से ही सोल्ड आउट हो चुका था।

सिर्फ जीत पर नजर

धर्मशाला। आरसीबी के ऑलराउंडर स्वप्निल सिंह ने कहा कि आरसीबी ने जब स्टार्ट किया था, तब चीजें सही नहीं गई। लेकिन अब आरसीबी अच्छी लय में है और जीत रही है। उन्होंने कहा कि मोमेंटम को लगातार जारी रखना चाहेंगे। हम अगले तीनों ही मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगे, जिससे चाहे प्लेऑफ में शामिल न भी हो पाएं, लेकिन आरसीबी के प्रंशसकों को खुशी के पल जरूर लाएंगे। गुरुवार को हर खिलाड़ी का मैच को जीतने का मकसद होगा।

पिछली हार से लेंगे सबक

धर्मशाला। पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रेड हैडिंग ने कहा कि धर्मशाला में हुए अंतिम मैच में छोटे लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाए थे, लेकिन अब आगामी समय में उसमें सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लगातार दो जीत के बाद धर्मशाला में हार से टीम में काफी निराशा भी हुई। कोच ने कहा कि पंजाब की तरफ से खेल रहे युवा खिलाडिय़ों ने बेहतरीन खेल दिखाया है। उन्होंने कहा कि पिछली हार का सबक लेकर गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ