Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

दूसरा ट्वेंटी-20 आज; भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रात 8:30 बजे से खेला जाएगा मुकाबला

12 दिसंबर, 2023 12:33 PM

गक्बेरहा: पहला मैच बारिश की भेंट होने की वजह से भारत के युवा खिलाडिय़ों के पास से टी-20 विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता करने का एक मौका निकल गया। लिहाजा भारतीय टीम प्रबंधन मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में मौसम साफ रहने की दुआ कर रहा होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े आठ बजे शुरू होगा। डरबन में रविवार को मैच में टॉस भी नहीं हो सका और दूसरे मैच में भी बारिश का पूर्वानुमान है। अब जून में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले भारत को इस प्रारूप में सिर्फ पांच मैच और खेलने हैं और टीम प्रबंधन के पास खिलाडिय़ों को आजमाने के लिए बस इतने ही मैच बचे हैं। विश्व कप के ठीक बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी-20 शृंखला में शुभमन गिल टीम का हिस्सा नहीं थे। छह महीने बाद होने वाले टी-20 विश्व कप में उनकी, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की जगह तो लगभग तय है। यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने रन बनाए हैं, लेकिन अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली विश्व कप खेलते हैं तो इन दोनों युवाओं को आईपीएल में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।

विश्व कप से पहले इसके बाद भारतीय टीम को सिर्फ अफगानिस्तान से घरेलू शृंखला खेलनी है। ऐसे में विश्व कप टीम के चयन का आधार आईपीएल ही रखने के लिए चयनकर्ता मजबूर होंगे। रिंकू की तरह जितेश वर्मा भी टी20 प्रारूप में अच्छे फिनिशर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद वह इसे दोहराना चाहेंगे। दक्षिण अफ्रीकी पिचों की अतिरिक्त उछाल युवा भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह का विश्व कप टीम में चयन तय है।

भारत— सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन , जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

दक्षिण अफ्रीका— एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जस्के, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएत्जी (पहला और दूसरा टी-20), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन (पहला और दूसरा टी-20), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एंडिले फेलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाड विलियम्स।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए