Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली पांच विकेट से हार

13 दिसंबर, 2023 12:30 PM

पोर्ट एलिज़ाबेथ रिंकू सिंह (68 नाबाद) और सूर्य कुमार यादव (56) की बेहतरीन बल्लेबाजी पर रीज़ा हेंड्रिक्स (49) और एडन मारक्रम (30) की तूफानी पारी भारी पड़ी और गेंदबाजों के भरपूर प्रयास के बावजूद दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को मौसम बाधित टी20 मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हरा कर श्रृखंला में 1-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली।
भारत ने पहले खेलते हुये 19.3 ओवर में सात विकेट पर 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर लिया। वर्षा के कारण ओवरों की संख्या को घटाकर 15 कर दिया गया जिसमें दक्षिण अफ्रीका को 152 रन का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम ने इस लक्ष्य को सात गेंद शेष रहते हुये पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
हेंड्रिक्स और मारक्रम ने तूफानी शुरुआत कर मैच में पहले ही मनोवैज्ञानिक बढत हासिल कर ली थी मगर बीच के ओवरों में मो सिराज (दो विकेट) के अलावा मुकेश कुमार और कुलदीप यादव ने एक एक विकेट चटका कर भारत को मैच में वापस लाने की पुरजोर कोशिश की मगर डेविड मिलर (17),ट्रिस्टन स्टब्स (14 नाबाद) और एंडिले फेहुक्वायो(10 नाबाद) ने शानदार फिनिश करते हुये अपनी टीम को जीत दिला दी।
इससे पहले सेंट जॉर्ज्स पार्क में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जब उनके ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पहले दो ओवर में बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गये। बाद में क्रीज पर आये सूर्य कुमार यादव ने तिलक वर्मा (29) के साथ तेजी से स्कोरबोर्ड चलाया और दोनो बल्लेबाजों ने 11 के रन रेट से 5.5 ओवर में 55 रन जोड़ दिये लेकिन इस बीच वर्मा जेराल्ड कट्ज़ी की 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आयी गेंद को कट करने के प्रयास में डीप थर्ड मैन पर खड़े खिलाड़ी को कैच थमा बैठे।
नये बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक बार फिर मध्यक्रम में अपनी उपयोगिता सिद्ध करते हुये मैदान पर आते ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर प्रहार शुरु कर दिया। सूर्य और रिंकू के आक्रमण से सकते में आयी मेजबान टीम के कप्तान ने एडन मारक्रम ने अपने गेंदबाजों को बदलना शुरु किया हालांकि उन्हे सफलता 14वें ओवर में मिली जब तबरेज़ शम्सी की गेंद को लांग आफ के ऊपर मारने के प्रयास में सूर्य कुमार अपना विकेट गंवा बैठे। सूर्य ने 36 गेंदों की पारी में तीन छक्के और पांच चौके लगाये।
कप्तान के आउट होने के बाद भी रिंकू के खेलने का अंदाज बिल्कुल नहीं बदला और उन्होने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस बीच भारत को जितेश शर्मा (1), रविंद्र जडेजा (19) और अर्शदीप सिंह (0) के रूप में तीन झटके लगे। जेराल्ड कट्ज़ी ने लगातार दो गेंदों पर जडेजा और अर्शदीप के विकेट लेकर भारतीय तूफान को थामने की सफल कोशिश की। भारतीय पारी के तीन गेंद बची थीं कि बारिश ने खेल में व्यवधान डाल दिया और खेल रोक दिया गया। रिंकू तब तक अपनी नाबाद पारी में नौ चौके और दो जानदार छक्के लगा चुके थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए