Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

द.कोरिया में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसलाः मार्शल लॉ पर सुनाई पहली सजा, पूर्व प्रधानमंत्री 23 साल काटेंगे जेल

21 जनवरी, 2026 05:24 PM

दक्षिण कोरिया की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ लाते हुए सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू को 23 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उन्हें पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल द्वारा 3 दिसंबर 2024 को लागू किए गए अल्पकालिक मार्शल लॉ में मुख्य भूमिका निभाने और विद्रोह में सहयोग का दोषी ठहराया। यह पहला न्यायिक फैसला है जिसमें अदालत ने स्पष्ट रूप से माना कि दिसंबर 2024 का मार्शल लॉ संविधान के खिलाफ विद्रोह था। विशेष अभियोजक चो यून-सुक की टीम ने हान के लिए 15 साल की सजा की मांग की थी, लेकिन अदालत ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए इससे कहीं कड़ी सजा सुनाई।

अदालत की सख्त टिप्पणी
पीठासीन न्यायाधीश ली जिन-ग्वान ने फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री होने के नाते हान पर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी थी कि वे संविधान की रक्षा करते, लेकिन उन्होंने अंत तक अपने कर्तव्य की अनदेखी की। अदालत ने कहा कि हान ने न केवल कैबिनेट बैठक बुलाने का सुझाव दिया, बल्कि बैठक के दौरान मार्शल लॉ का विरोध भी नहीं किया। इतना ही नहीं, उन्होंने तत्कालीन गृह मंत्री ली सांग-मिन को सरकार विरोधी मीडिया संस्थानों की बिजली-पानी आपूर्ति काटने जैसे आदेश लागू करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

सबूत मिटाने की आशंका
अदालत ने सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए हान को तुरंत हिरासत में लेने का आदेश दिया। कोर्ट ने यह भी पाया कि मार्शल लॉ हटाए जाने के बाद उसकी वैधता बढ़ाने के लिए एक संशोधित घोषणा पर हस्ताक्षर करना, फिर उसे नष्ट करना और संवैधानिक अदालत में झूठी गवाही देना भी हान के खिलाफ गंभीर अपराध हैं।

यून सुक-योल पर असर
यह फैसला सीधे तौर पर पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल के मुकदमे को प्रभावित कर सकता है। यून पर भी विद्रोह का नेतृत्व करने का आरोप है। उनका ट्रायल पिछले हफ्ते खत्म हुआ, जिसमें अभियोजन पक्ष ने फांसी की सजा की मांग की है। इस मामले में फैसला 19 फरवरी को आना है। दक्षिण कोरिया के संविधान के अनुसार, विद्रोह वह कृत्य है जिसमें देश के किसी हिस्से से राज्य सत्ता को हटाने या संविधान को पलटने के उद्देश्य से हिंसक या असंवैधानिक कदम उठाए जाएं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर