Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

तेज धूप में बढ़ा सनबर्न का खतरा, एलोवेरा, खीरा और गुलाब जल से पाएं राहत

14 जून, 2026 02:05 PM

आजकल तेज गर्मी और कड़ी धूप लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। दोपहर के समय सूरज की किरणें इतनी तेज होती हैं कि थोड़ी देर बाहर रहने पर भी त्वचा जलने लगती है। कई लोगों की त्वचा लाल हो जाती है और उसमें जलन होने लगती है। इसे ही सनबर्न कहा जाता है। यह समस्या तब होती है जब सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें हमारी त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाती हैं। इस समय धूल और प्रदूषण भी त्वचा को और कमजोर कर देते हैं, जिससे शरीर पर इसका असर जल्दी दिखने लगता है। ऐसे में शरीर को ठंडक देने और त्वचा को आराम पहुंचाने वाले घरेलू उपाय काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

एलोवेरा को सनबर्न के लिए सबसे आसान और असरदार उपाय माना जाता है। एलोवेरा एक पौधा होता है, जिसमें पॉलीसैकराइड्स, विटामिन ए, सी व ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इसके अंदर एक ठंडा और चिपचिपा जेल पाया जाता है, जो त्वचा को तुरंत ठंडक देता है। जब इसे जलन वाली जगह पर लगाया जाता है तो यह उस गर्म हिस्से की गर्मी को धीरे-धीरे कम करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

वहीं, खीरा भी सनबर्न में बेहद काम आता है क्योंकि इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है। जब त्वचा धूप से जल जाती है तो उसमें नमी की कमी हो जाती है, जिससे जलन और खिंचाव महसूस होता है। अगर खीरे का रस निकालकर लगाया जाए तो यह त्वचा में नमी वापस लाने में मदद करता है। इससे त्वचा को आराम मिलता है और धीरे-धीरे लालपन भी कम होने लगता है।

उधर, गुलाब जल भी एक बहुत पुराना और आसान उपाय है। गुलाब जल गुलाब के फूलों से बनाया जाता है और इसके अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी यानी सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा, गुलाब जल का पीएच स्तर त्वचा के प्राकृतिक पीएच के काफी करीब होता है जिससे यह त्वचा को संतुलित रखने में मदद करता है। जब इसे त्वचा पर लगाया जाता है तो यह तुरंत ठंडक देता है और जलन भी कम करता है। यह त्वचा के नर्व एंडिंग्स को शांत करता है, जिससे दर्द का एहसास भी कम होता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान