Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
तानिया सचदेव: चेस की 'ग्लैमर गर्ल', 8 साल की उम्र में जीता पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब तनाव से राहत से लेकर एकाग्रता बढ़ाने तक, जानें रोज मेडिटेशन करने के फायदे हॉकी विश्व कप: भारत का 'मस्ट विन' मैच में पाकिस्तान के साथ मुकाबला आज, टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है? डिजिटल भुगतान में तेज उछाल के बावजूद भारत में चलन में नकदी बढ़ी: आरबीआई डिप्टी गवर्नर नारियल उत्पादन में भारत सबसे आगे, वैश्विक स्तर पर हिस्सेदारी 31 प्रतिशत से अधिक ड्रिंक-ड्राइविंग मामले में क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना, कार में अल्कोहल इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड सदस्य मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार सुनील शेट्टी ने भारत-यूएई के रिश्ते पर जताया गर्व, बोले- 'दुबई हमारे भारत का ही हिस्सा' कार्तिक आर्यन ने लॉन्च किया डोपामिन स्टूडियोज़, कबीर खान की प्रेरणादायक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के साथ बने निर्माता

राष्ट्रीय

तीन महीने से बड़े बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मैटरनिटी लीव का हक : सुप्रीम कोर्ट

17 मार्च, 2026 07:31 PM

सुप्रीम कोर्ट ने मैटरनिटी लीव को लेकर एक बहुत अहम और बड़ा फैसला सुनाया है, जो खास तौर पर बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं के लिए राहत भरा माना जा रहा है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ तीन महीने तक के बच्चे को गोद लेने वाली ही नहीं, बल्कि उससे ज्यादा उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली महिलाएं भी मातृत्व अवकाश की हकदार होंगी।

दरअसल, पहले कानून में यह प्रावधान था कि अगर कोई महिला तीन महीने तक के बच्चे को गोद लेती है, तभी उसे 12 हफ्तों की मैटरनिटी लीव मिलती थी। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने इस नियम को गलत और भेदभावपूर्ण माना। कोर्ट ने सामाजिक सुरक्षा संहिता के सेक्शन 60(4) को रद्द करते हुए कहा कि यह प्रावधान संविधान के आर्टिकल 14 (समानता का अधिकार) और आर्टिकल 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन करता है।

कोर्ट का मानना है कि मातृत्व अवकाश का मकसद सिर्फ बच्चे के जन्म या गोद लेने के शुरुआती समय तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि मां और बच्चे के बीच आत्मीय रिश्ता बनाने और बच्चे की देखभाल के लिए भी जरूरी होता है। अगर बच्चे की उम्र के आधार पर यह सुविधा दी जाए या रोकी जाए, तो यह सही नहीं है। इससे उन महिलाओं के साथ नाइंसाफी होती है, जो किसी कारण से थोड़ा बड़े बच्चे को गोद लेती हैं।

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक और अहम सुझाव दिया है। कोर्ट ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पिता के लिए भी पितृत्व अवकाश को लेकर साफ और ठोस कानून बनाया जाए। इससे बच्चों की परवरिश में पिता की भूमिका भी मजबूत होगी और जिम्मेदारी सिर्फ मां पर ही नहीं रहेगी।

मैटरनिटी लीव को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले से तीन महीने से बड़े बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। अब पहले जैसी उम्र की पाबंदी नहीं रहेगी, जिससे कई महिलाओं को फायदा मिलेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

प्रयागराज में बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी; पॉश इलाकों में भी सड़कें जलमग्न

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी अर्टिगा, नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे के 3 लोगों की मौत; 6 घायल

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना