Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

हरियाणा

ट्रेड डील पर सरकार स्पष्ट करे स्थिति, विरोधाभासी बयान देना बंद करे: कुमारी सैलजा

01 मार्च, 2026 06:57 PM

सिरसा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सिरसा की सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा चलाए गए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के साथ मिलकर किया। यह अभियान देशहित से जुड़े गंभीर आर्थिक और कृषि प्रश्नों पर जनमत संगठित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ कथित ट्रेड डील को लेकर देशभर में भ्रम और आशंकाएं बनी हुई हैं। एक ओर सरकार के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय समझौते की चर्चा करते हैं, वहीं दूसरी ओर यह कहा जा रहा है कि अभी तक कोई डील नहीं हुई। इस प्रकार के विरोधाभासी बयान जनता को गुमराह करने वाले हैं। सरकार को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि सच्चाई क्या है और यदि कोई वार्ता या समझौता हुआ है तो उसकी शर्तें सार्वजनिक की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते में किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जा सकती। देश की कृषि और स्थानीय बाजारों को प्रभावित करने वाले निर्णय बिना व्यापक चर्चा, पारदर्शिता और जवाबदेही के नहीं लिए जाने चाहिए। लोकतंत्र में जनता को विश्वास में लेना सरकार की जिम्मेदारी है। कुमारी सैलजा ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का जनआंदोलन है। जब तक केंद्र सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी सार्वजनिक नहीं करती तथा देशहित के प्रतिकूल किसी भी निर्णय पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक यह अभियान देशभर में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि है और कांग्रेस पार्टी उस आवाज को मजबूती देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित