Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

ट्रम्प का ऐलान- ईरान जंग जीती, लेकिन मिशन पूरा होने तक जंग जारी, शांति के लिए तेहरान की 3 शर्तें

12 मार्च, 2026 01:04 PM

नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध के तेरहवें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस जंग में अमेरिका की जीत हो चुकी है। केंटकी राज्य में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि युद्ध के पहले ही घंटे में यह साफ हो गया था कि अमेरिकी सेना की ताकत के आगे ईरान टिक नहीं पाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य प्रहारों ने ईरान की सैन्य शक्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है और उसे काफी कमजोर कर दिया है। हालांकि राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक मिशन पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

युद्ध के आर्थिक मोर्चे पर अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने संसद को चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के साथ चल रहे युद्ध के शुरुआती छह दिनों में ही अमेरिका करीब ग्यारह अरब डॉलर यानी एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है। इस भारी भरकम राशि में से लगभग पैंतालीस हजार करोड़ रुपये केवल हथियार और गोला बारूद की आपूर्ति पर खर्च हुए हैं। इन आंकड़ों ने अमेरिकी संसद में युद्ध के बढ़ते वित्तीय बोझ को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने युद्ध विराम और शांति बहाली के लिए अपनी वैश्विक शर्तें रख दी हैं। ईरान ने शांति के लिए तीन प्रमुख मांगें रखी हैं जिनमें ईरान के कानूनी अधिकारों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देना युद्ध में हुए नुकसान की आर्थिक भरपाई करना और भविष्य में कभी हमला न होने की पुख्ता अंतरराष्ट्रीय गारंटी शामिल है। ईरान के इस रुख के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका और उसके सहयोगियों के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या वे इन शर्तों पर बातचीत के लिए तैयार होंगे या युद्ध और लंबा खिंचेगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’