Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ट्रंप की फ्रांस को खुली धमकी: कहा- इंकार पड़ेगा भारी, फ्रेंच वाइन पर लगा दूंगा 200% टैक्स

20 जनवरी, 2026 06:51 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर आक्रामक व्यापार नीति का सहारा लेते हुए फ्रांस को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर फ्रांस ने उनके प्रस्तावित ‘बोर्ड फॉर पीस’ में शामिल होने से इनकार किया, तो फ्रेंच वाइन और शैम्पेन पर 200 प्रतिशत तक का भारी-भरकम टैरिफ लगाया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका गाज़ा में इज़रायल और हमास के बीच युद्धविराम की निगरानी और पुनर्निर्माण के लिए एक नया अंतरराष्ट्रीय निकाय बनाने की कोशिश कर रहा है। ट्रंप ने दावा किया है कि वह खुद इस ‘बोर्ड फॉर पीस’ का नेतृत्व करेंगे। पिछले सप्ताह ट्रंप प्रशासन ने फ्रांस सहित कई देशों को इस बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण भेजा था।

हालांकि फ्रांस ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। एक वरिष्ठ फ्रांसीसी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि फ्रांस इस बोर्ड में शामिल होने का इरादा नहीं रखता। अधिकारी के अनुसार, इस बोर्ड का चार्टर संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को दरकिनार करता दिखता है, जो गंभीर चिंता का विषय है। फ्रांस का मानना है कि गाज़ा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका को कमजोर करना अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरनाक हो सकता है। फ्रांस के कृषि मंत्री ने ट्रंप की टैरिफ धमकी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “ब्लैकमेल” करार दिया है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक दबाव बनाकर किसी संप्रभु देश को राजनीतिक फैसले के लिए मजबूर करना स्वीकार्य नहीं है। फ्रांस में वाइन उद्योग देश की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है, ऐसे में 200 प्रतिशत टैरिफ की धमकी को बेहद गंभीर माना जा रहा है।

विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप की यह रणनीति संयुक्त राष्ट्र के प्रभाव को कमजोर करने और अमेरिका-केंद्रित वैश्विक व्यवस्था बनाने की दिशा में एक और कदम है। आलोचकों के अनुसार, ‘बोर्ड फॉर पीस’ जैसी पहलें न केवल यूएन की साख को चोट पहुंचा सकती हैं, बल्कि गाज़ा संकट के समाधान को और जटिल बना सकती हैं।फ्रांस के इनकार और अमेरिका की टैरिफ धमकी ने एक बार फिर ट्रांस-अटलांटिक रिश्तों में तनाव पैदा कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच टकराव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर