Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

टेड क्रूज़ का न्यूयॉर्क मेयर पर तीखा प्रहारः कहा- ममदानी “कम्युनिस्ट” और “बहुत खतरनाक", US में दोहराना चाहते वेनेजुएला जैसी तबाही

07 जनवरी, 2026 09:27 PM

अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज़ ने न्यूयॉर्क के प्रगतिशील नेता ज़ोहरान ममदानी पर तीखा हमला करते हुए उन पर अमेरिका में समाजवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। क्रूज़ ने कहा कि ममदानी की सोच वही रास्ता अपनाना चाहती है, जिसने वेनेजुएला को आर्थिक और सामाजिक तबाही में धकेल दिया।फॉक्स न्यूज़ पर एक बयान में टेड क्रूज़ ने कहा,“कम्युनिज़्म एक आपदा है, यह कभी काम नहीं करता। न्यूयॉर्क में बैठे कॉमरेड ममदानी इसे नहीं समझते। वह वही करना चाहते हैं, जो मादुरो ने वेनेजुएला में किया।”

क्रूज़ ने वेनेजुएला का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी तेल संपन्न और समृद्ध देश रहा यह राष्ट्र समाजवादी नीतियों, सरकारी नियंत्रण और तानाशाही शासन के कारण आज गहरी आर्थिक मंदी, गरीबी, पलायन और राजनीतिक दमन का शिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममदानी जैसे नेता समाजवाद को “न्याय और समानता” के नाम पर पेश करते हैं, लेकिन वास्तविकता में यह मॉडल निजी स्वतंत्रता, लोकतंत्र और आर्थिक विकास को नष्ट कर देता है।

क्रूज़ ने यह भी कहा कि मादुरो शासन ने लाखों लोगों को गरीबी में धकेला राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाला और देश को अंतरराष्ट्रीय अलगाव की ओर ले गया।उनका दावा है कि अमेरिका में समाजवादी प्रयोग इसी तरह के परिणाम ला सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम, अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारी उथल-पुथल बनी हुई है। ममदानी की ओर से फिलहाल क्रूज़ के इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर