Monday, September 14, 2026
BREAKING
ओमान में ईरान और खाड़ी देशों की बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता यूएस ओपन 2026 का खिताब, फाइनल में बेन शेल्टन को दी शिकस्त जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल जीतने वाले बने पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी एशिया कप में भारतीय हॉकी का जलवा, जूनियर महिला-पुरुष टीमों की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिजीत सावंत ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज भजन गायक अनूप जलोटा ने लॉन्च किया ‘भक्तिद्वार’ ऐप, बोले-यह शांति का द्वार है जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम

सेहत

ज्यादा फोन चलाने से बच्चों में हो सकती हैं ये 6 बीमारियां, डॉक्टर ने किया पैरेंट्स को अलर्ट!

14 सितंबर, 2026 12:16 PM

आज के समय में छोटे-छोटे बच्चों के हाथ में फोन दिखना आम है। पढ़ाई से ले कर एंटरटेनमेंट तक, बच्चे कई कामों के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या हो अगर घंटों तक बच्चे फोन में ही लगे रहें? आजकल कई पेरेंट्स यही शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा फोन से हटता ही नहीं है। इससे सिर्फ उसकी मेंटल हेल्थ पर ही असर नहीं पड़ता, बालक फिजिकल हेल्थ भी इफेक्ट होती है। आयुर्वेद कंसल्टेंट डॉ अमरजीत ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए घंटों फोन चलाने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है। अगर आपका बच्चा भी फोन पर काफी समय बिताता है, तो इससे जुड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। चलिए जानते हैं-

आंखों की कमजोरी
बच्चों का लंबे समय तक फोन की स्क्रीन देखते रहना उनकी आंखों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इससे आंखों में थकान जैसी परेशानी हो सकती है और आंखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है। इसलिए अगर बच्चा लगातार मोबाइल इस्तेमाल करता है तो उसके स्क्रीन टाइम पर ध्यान देना जरूरी है। उसे बीच-बीच में मोबाइल से दूर रहने की आदत डालें और लंबे समय तक लगातार स्क्रीन देखने से बचाएं।

सिर दर्द और माइग्रेन
मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों में सिर दर्द की समस्या भी शुरू कर सकता है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव पड़ सकता है, जिसका असर सिर पर भी महसूस हो सकता है। कुछ बच्चों में माइग्रेन जैसी परेशानी भी हो सकती है। अगर आपका बच्चा मोबाइल इस्तेमाल करने के बाद बार-बार सिर दर्द की शिकायत करता है तो उसकी इस आदत पर ध्यान दें।

ध्यान और याददाश्त में कमी
डॉक्टर के अनुसार बच्चों का ज्यादा समय मोबाइल पर बीतने से उनके ध्यान पर भी असर पड़ सकता है। मोबाइल पर वीडियो देखने या गेम खेलने के दौरान बच्चा लंबे समय तक स्क्रीन में लगा रहता है। ऐसे में पढ़ाई या किसी दूसरे काम पर ध्यान लगाने में परेशानी महसूस हो सकती है। इसलिए माता-पिता को यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा जरूरत से ज्यादा समय मोबाइल पर ना बिताए।

गर्दन और रीढ़ की हड्डी में दर्द
मोबाइल चलाते समय बच्चे अक्सर गर्दन नीचे करके बैठते हैं। अगर वे काफी देर तक इसी तरह मोबाइल देखते रहें, तो गर्दन और पीठ पर दबाव पड़ सकता है। इससे गर्दन और रीढ़ की हड्डी के आसपास दर्द महसूस हो सकती है। इससे बचने के लिए बच्चे के बैठने के तरीके पर भी ध्यान दें।

नींद की समस्या
मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की नींद को भी प्रभावित कर सकता है। कई बच्चे सोने के समय भी मोबाइल चलाते रहते हैं और वीडियो या गेम में लगे रहते हैं। इससे उनके टाइम टेबल पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही दिमाग इतना एक्टिव हो जाता है कि फिर लेटने पर भी नींद नहीं आती। इसलिए पेरेंट्स को खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा सोने से पहले फोन इस्तेमाल ना करे।

चिड़चिड़ापन और तनाव
मोबाइल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल बच्चों के व्यवहार पर भी असर डाल सकता है। कुछ बच्चों में ज्यादा फोन इस्तेमाल के साथ चिड़चिड़ापन और तनाव जैसी परेशानी देखने को मिल सकती है। खासकर जब उन्हें मोबाइल से दूर किया जाता है, तो वे गुस्सा या परेशान हो सकते हैं। ऐसे में बच्चे को अचानक डांटने या मोबाइल छीनने के बजाय उसकी मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत को धीरे-धीरे नियंत्रित करने की कोशिश करें।

 

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

क्या टूटे दिल से जा सकती है जान? लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कब होता है ये जानलेवा

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेकफास्ट के लिए 5 वेजिटेरियन फूड्स, बॉडी के लिए हैं बेस्ट

गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया ब्रेकफास्ट के लिए 5 वेजिटेरियन फूड्स, बॉडी के लिए हैं बेस्ट

रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक

रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध ! फायदे की जगह होगा नुकसान

सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व

सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का आधार है आयुर्वेद आहार, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व

World Suicide Prevention Day 2026: आत्महत्या रोकथाम के लिए बातचीत और सहयोग जरूरी

World Suicide Prevention Day 2026: आत्महत्या रोकथाम के लिए बातचीत और सहयोग जरूरी

सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी

सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी

औषधीय गुणों से भरपूर है बेल का पेड़, आयुष मंत्रालय ने बताए इसके चमत्कारी गुण

औषधीय गुणों से भरपूर है बेल का पेड़, आयुष मंत्रालय ने बताए इसके चमत्कारी गुण

नाखूनों से जिद्दी मेहंदी का रंग छुड़ाने के लिए लगाएं ये होममेड क्रीम, 3 दिन में दिखेगा असर

नाखूनों से जिद्दी मेहंदी का रंग छुड़ाने के लिए लगाएं ये होममेड क्रीम, 3 दिन में दिखेगा असर

कब्ज से परेशान है बच्चा? पेट साफ करने में मदद करेंगे ये तरीके

कब्ज से परेशान है बच्चा? पेट साफ करने में मदद करेंगे ये तरीके