Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

जींद में मानवता की मिसाल! हेल्प ए मिशन के विशाल रक्तदान शिविर में जुटीं 262 यूनिट रक्त, शहरवासियों ने दिखाई बड़ी भागीदारी

01 मार्च, 2026 06:54 PM

जींद : रविवार को जींद के रेक्सन होटल में सामाजिक संस्था हेल्प ए मिशन द्वारा सातवां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में नागरिक अस्पताल जींद और मेट्रो ब्लड सेंटर की टीम ने संयुक्त रूप से 262 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जींद के विधायक कृष्ण लाल मिढ़ा तथा IMA के अध्यक्ष डॉ अनिल जैन ने शिरकत की। विशेष अतिथि के तौर पर डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश भोला भी उपस्थित रहे।

शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी राधेश्याम चिल्लाना, डॉ मीना शर्मा, अतुल गुम्बर, पंकज बत्रा, सुभाष अनेजा, डॉ रचित बिंदलिश, पवन सिंगला, सतबीर सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर विधायक कृष्ण मिढ़ा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को ऐसे सामाजिक कार्यों से जुड़ने की अपील की।

संस्था के प्रधान रजनीश क्वात्रा ने बताया कि हेल्प ए मिशन संस्था गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों को इलाज में आर्थिक व सामाजिक सहयोग प्रदान करती है। इसके अलावा जरूरतमंद विद्यार्थियों को फीस, किताबें और स्टेशनरी उपलब्ध कराकर शिक्षा में भी सहयोग दिया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर संस्था के सदस्य मनोज अरोड़ा, राकेश तनेजा, राजेश लोहान, हरमीत सिंह, पीयूष गर्ग, सन्नी जुनेजा, सचिन सरदाना, पवन छाबड़ा, आकाश नारंग, नीरज जैन, आशीष मित्तल, मिकिन अरोड़ा, विपिन खुराना, राजेश कोचर, गौरव जैन, रजत शर्मा, पुनीत सिंह, अमित अरोड़ा, डॉ राज परूथी, नरेंद्र मेंदीरत्ता, संजीव चावला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह शिविर न केवल रक्तदान के महत्व को दर्शाता है, बल्कि जींद में सामाजिक एकजुटता और सेवा भाव की मजबूत परंपरा को भी उजागर करता है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान