Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

जिस होटल में वार्ता, उसका बिल नहीं दे पाया पाक, मालिक को खुद करना पड़ा भुगतान, जमकर हो रही आलोचना

15 अप्रैल, 2026 11:13 AM

इस्लामाबाद : इस्लामाबाद में हुई अमरीका-ईरान शांति वार्ता पाकिस्तान के लिए वैश्विक शर्मिंदगी बन गई है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने वार्ता की मेजबानी के लिए चुने गए फाइव स्टार सेरेना होटल का बिल चुकाने में पूरी तरह नाकाम रही। जी हां, जो कार्यक्रम पाकिस्तान के लिए दुनिया भर में अपनी कूटनीतिक ताकत दिखाने का एक शानदार मौका था, वह उसके लिए भारी फजीहत का कारण बन गया है। बिल नहीं चुका पाने की इस घटना ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और उसकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्थिति इतनी खराब हो गई कि आखिरकार होटल के मालिक को खुद आगे आकर इस पूरे खर्च का भुगतान करना पड़ा। होटल के मालिक आगा खान डिवेलपमेंट नेटवर्क से ताल्लुक रखते हैं। इस घटना के बाद कूटनीतिक हलकों में पाकिस्तान की जमकर आलोचना हो रही है। जिस कार्यक्रम को पाकिस्तान अपनी विदेश नीति की एक बड़ी कामयाबी मान रहा था, वह उसके लिए एक ‘पब्लिक रिलेशंस डिजास्टर’ यानी सार्वजनिक बदनामी बन गया है।

इस्लामाबाद में हुए इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना था कि पाकिस्तान, अमरीका और ईरान के बीच एक भरोसेमंद मध्यस्थ बन सकता है। सेरेना जैसे प्रतिष्ठित होटल में इस बातचीत को आयोजित करने का मकसद यह जताना था कि पाकिस्तान एक स्थिर और सक्षम देश है। होटल का एक सामान्य सा बिल न चुका पाना इस बात को साबित करता है कि पाकिस्तान के बड़े-बड़े कूटनीतिक दावों और उसकी जमीनी आर्थिक सच्चाई में जमीन-आसमान का फर्क है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब पाकिस्तान पहले से ही अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की कड़ी निगरानी में है। देश लगातार गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है और महंगाई दर सात से नौ प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। देश के सामने ढांचागत वित्तीय चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं। इन सब के बीच, होटल के बिल का भुगतान न कर पाना पाकिस्तान के एक बहुत बड़े संकट का प्रतीक बन गया है।

प्रशासनिक और आर्थिक कमजोरी का संदेश
सूत्रों ने इस चूक की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान यह बुनियादी विफलता दिखाती है कि पाकिस्तानी प्रशासन रोजमर्रा के खर्च उठाने में भी पूरी तरह असमर्थ है। जब कोई मेजबान देश ऐसे अंतरराष्ट्रीय और दुनिया भर की नजरों वाले कार्यक्रम में अपने वित्तीय वादों को पूरा नहीं कर पाता, तो इससे दुनिया में उसकी प्रशासनिक और आर्थिक कमजोरी का ही संदेश जाता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’