Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

जालंधर एसडीएम का फरमान, जनगणना ड्यूटी से मना करने वाले टीचरों को पुलिस पकड़कर लाएं

17 मई, 2026 08:20 PM

जालंधर : जनगणना की ड्यूटी को मंजूर न करने वाले टीचरों को गिरफ्तार करने के आदेश एसडीएम ने जारी कर दिए हैं। जालंधर के एसडीएम ने पुलिस को लिखित रूप से कहा कि जो टीचर ड्यूटी नहीं करना चाहते या ट्रेनिंग के बाद से ड्यूटी पर नहीं आ रहे, उनको जबरन ड्यूटी पर लाने के लिए उनके स्कूलों में टीमों को संदेश देने के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, टीचरों को पकड़कर एसडीएम ऑफिस में लेकर आने के लिए पुलिस को लिखित निर्देश तक दे दिए गए हैं। स्कूली टीचरों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। महिला टीचरों के नाम और उनके फोन नंबर डालकर लिस्ट जारी की गई है। पुलिस को कहा गया है कि इन टीचरों को पकड़कर लेकर आओ। इस फरमान के बाद टीचरों में काफी गुस्सा है। टीचर कह रहे हैं कि वे अध्यापक हैं, कोई अपराधी नहीं, जो ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाब में जनगणना 2027 दो चरणों में 30 अप्रैल से शुरू हो गई है। इस कार्य के लिए व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था की गई है, जो सामाजिक-आर्थिक और जनसांख्यिकीय जानकारी का एक व्यापक स्रोत है। पहली बार जनगणना 2027 डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके आयोजित की जा रही है। पहला चरण 30 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026 तक चला, जिसमें स्व-गणना शामिल है। 15 मई से 13 जून 2026 तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी।

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण अगले वर्ष 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक निर्धारित है। पहले चरण में आवास की स्थिति, सुविधाओं और संपत्तियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और यह जनसंख्या गणना के दूसरे चरण का आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि डेटा एकत्र करने के लिए आने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए, उसके पहचान पत्र पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है।

जनगणना 2027 भारत की 16वीं जनगणना होगी और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, जबकि 2021 की जनगणना कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दी गई थी। जनगणना 2027 के लिए एक राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (1855) पंजाब में 30.04.2026 से जनता की किसी भी पूछताछ में सहायता के लिए चालू हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट