Monday, August 17, 2026
BREAKING
Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान

हरियाणा

जाखौली में बनेगा आधुनिक सरकारी महाविद्यालय भवन, हरियाणा पुलिस आवास निगम द्वारा चरणवार लेआउट और अनुमानित लागत तैयार की जाएगी

25 फ़रवरी, 2026 06:36 PM
राई : जाखौली गांव में प्रस्तावित सरकारी महाविद्यालय भवन निर्माण को लेकर प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्माण कार्य हरियाणा पुलिस आवास निगम को सौंप दिया है।  विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। कॉलेज भवन का निर्माण चरणबद्ध तरीके से विद्यार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। विधायक कृष्णा गहलावत ने  कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के अभिभावक और विद्यार्थी आधुनिक सुविधाओं से युक्त महाविद्यालय भवन की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने इस मांग को प्राथमिकता देते हुए ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। जाखौली में नए भवन का निर्माण होने से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। विधायक ने बताया कि ग्राम पंचायत जाखौली द्वारा पारित प्रस्तावों के आधार पर शामलात देह की 7 एकड़ 2 कनाल 19 मरला भूमि 33 वर्षों के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पट्टे पर दी गई है। यह निर्णय ग्राम सभा की सहमति से लिया गया, जो क्षेत्र की शिक्षा के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही विकास के बड़े कार्य संभव हो पाते हैं। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि नए कॉलेज भवनों का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। उसी निर्णय के अनुरूप उच्च शिक्षा विभाग ने आवश्यक योजना को स्वीकृति प्रदान की है। अब हरियाणा पुलिस आवास निगम द्वारा चरणवार लेआउट और अनुमानित लागत तैयार की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलेज भवन में आधुनिक कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाएं और छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। “हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलें, ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े,” उन्होंने कहा। विधायक ने यह भी आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हल्के के लोगों ने भी कॉलेज भवन निर्माण को लेकर खुशी जताई। अभिभावकों ने कहा कि इससे आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा।
 उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान आने वाले वर्षों में क्षेत्र के युवाओं के सपनों को साकार करने का मजबूत आधार बनेगा।
 
Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित