Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

जर्सी के रंग का केक, चॉकलेट की ट्रॉफी... ITC मौर्या में हुआ वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया का भव्य स्वागत

04 जुलाई, 2024 12:06 PM

नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया आखिरकार वतन लौट आई है। कई दिनों तक बारबाडोस में फंसे रहने के बाद, उन्हें चक्रवाती तूफान बेरिल के कारण स्पेशल चार्टर्ड विमान से भारत लाया गया। होटल पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से टीम इंडिया का स्वागत किया गया। टीम इंडिया फिलहाल दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में है, जहां उनके लिए स्पेशल केक तैयार किया गया है।

आईटीसी मौर्या होटल ने वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए खासतौर पर एक विशेष केक और ब्रेकफास्ट तैयार किया है, जिसमें खिलाड़ियों की पसंद और सेहत का विशेष ध्यान रखा गया है। आईटीसी मौर्या के एग्जिक्यूटिव शेफ शिवनीत पाहोजा ने बताया, "हमने वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए विशेष तौर पर ब्रेकफास्ट तैयार किया है। ये खिलाड़ी काफी समय से टूर पर थे और जीतकर वापस आए हैं।

केक की बात करें तो उसका खास अट्रैक्शन उस पर लगी T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी है, जो दिखने में तो असली लगती है लेकिन इसे पूरी तरह से चॉकलेट से तैयार किया गया है। केक पर खिलाड़ियों की खास तस्वीरें भी लगाई गई है। साथ ही इस पर BCCI का लोगो भी दिखाया गया है। केक पर लिखा गया है, Big Winners Congratulations...

ऐसे में हम इन्हें स्पेशल ब्रेकफास्ट ऑफर करेंगे, खासकर ऐसी चीजें जो वो पसंद करते हैं और जिसके बारे में वे लगातार बात करते हैं। जैसे छोले भटूरे, मिलेट्स के पकवान और उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए अन्य कई पकवान शामिल किए हैं।"पाहोजा ने यह भी बताया कि उन्होंने खिलाड़ियों के लिए चॉकलेट से बने विशेष आइटम्स भी तैयार किए हैं, जो उनके होटलों के कमरों में उपलब्ध होंगे।

टीम इंडिया की जर्सी के रंग में तैयार किया स्पेशल केक
आईटीसी मौर्या होटल ने वर्ल्ड चैंपियन टीम के स्वागत के लिए एक विशेष केक तैयार किया है, जो टीम इंडिया की जर्सी के रंग का है। पाहोजा ने बताया, "यह केक दिखने में असली लगता है, लेकिन इसे पूरी तरह से चॉकलेट से बनाया गया है। यह हमारी वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए है। हमने उनके लिए स्पेशल ब्रेकफास्ट भी तैयार किया है।" टीम इंडिया की इस भव्य स्वागत समारोह के बाद, खिलाड़ी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और फिर मुंबई में होने वाली विक्ट्री परेड में शामिल होंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ